Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs PAK W: भारत की बेटियों के सामने फुस्‍सी बम निकली पाकिस्‍तानी टीम, ये रहीं जीत की '5 शेरनियां'

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 12:40 AM (IST)

    भारतीय टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में शानदार आगाज करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 64 रन से मात दी। भारत को जीत दिलाने में इन 5 ...और पढ़ें

    बाएं से दाएं - ऋचा घोष, स्‍मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा

    बाएं से दाएं - ऋचा घोष, स्‍मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा

    HighLights

    1. भारतीय महिला टीम ने पाकिस्‍तान को 64 रन से मात दी

    2. दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट चटकाए और प्‍लेयर ऑफ द मैच बनीं

    3. भारत ने महिला टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में पाकिस्‍तान को 14वीं बार हराया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में धमाकेदार शुरुआत की। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारत ने बर्मिंघम में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 64 रन से मात दी।

    भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई। महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने 14वीं बार पाकिस्‍तान को पटखनी दी। चलिए जानते हैं कि भारत को जीत दिलाने में किन 5 शेरनियों ने प्रमुख भूमिका निभाईं।

    1) दीप्ति शर्मा

    chotideepti

    भारत की जीत की नायक दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्‍होंने गदर मचाते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इससे पहले उन्‍होंने नाबाद 12 रन का महत्‍वपूर्ण योगदान भी दिया था। दीप्ति शर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। उन्‍होंने थाईलैंड की थिप्‍चा पुट्टावोंग (165 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा। दीप्ति की फिरकी के सामने पाकिस्‍तानी बैटर्स ने सरेंडर किया, जिससे भारत ने आसान जीत दर्ज की।

    2) स्‍मृति मंधाना

    chotismriti

    भारत की स्‍टार ओपनर स्‍मृति मंधाना ने बल्‍ले से एक बार फिर उत्‍पात मचाया और पाकिस्‍तान को तगड़ी चोट पहुंचाई। बाएं हाथ की महिला बैटर ने केवल 44 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 68 रन बनाए। स्‍मृति को दो जीवनदान मिले, जिसका उन्‍होंने भरपूर फायदा उठाया। मंधाना ने इस दौरान कप्‍तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड भी तोड़ा। मंधाना महिला टी20 में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाली भारतीय बैटर बनीं। उन्‍होंने हरमनप्रीत कौर (86 छक्‍के) का रिकॉर्ड तोड़ा।

    3) हरमनप्रीत कौर

    chotiharman

    भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्‍होंने 35 गेंदों में चार चौके की मदद से 36 रन बनाए। हरमन ने स्‍मृति मंधाना के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करके भारत को संकट की स्थिति से उबारा। इसके बाद हरमन ने कप्‍तानी का जलवा दिखाया और पाकिस्‍तान को फुस्‍सी बम बनाते हुए देश को शानदार जीत दिलाई।

    खबरें और भी

    4) ऋचा घोष

    chotiricha

    भारत की पावर हिटर ऋचा घोष ने एक बार फिर अहम समय पर शानदार पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की। उन्‍होंने केवल 17 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 34 रन बनाए। घोष ने तास्मिया रुबाब द्वारा किए पारी के 19वें ओवर में 23 रन बटोरकर बाजी पलट दी। घोष की पारी के दम पर भारत ने 170 रन का मजबूत स्‍कोर खड़ा किया।

    5) श्री चरणी

    chotishreecharani

    श्री चरणी ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर पाकिस्‍तान के जख्‍मों पर नमक छिड़कने का काम किया। बाएं हाथ की स्पिनर ने तीन पाकिस्‍तानी महिला बैटर्स का शिकार किया। बड़ी बात रही कि चरणी ने पाकिस्‍तान के मिड‍िल ऑर्डर को जमने का मौका नहीं दिया। उन्‍होंने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। श्री चरणी ने साइरा जबीन, नटालिया परवेज और रमीन शमिम को अपना शिकार बनाया।

    यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W Highlights: दीप्ति शर्मा की फिरकी में उलझी पाकिस्तान टीम, भारत ने पाकिस्‍तान को 64 रन से रौंदा

    यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: भारत से हारकर बौखलाईं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, अपनी ही टीम को सुनाई खरी-खोटी