Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड लगाएगी 'हैट्रिक', टीम इंडिया कैसे रोकेगी कीवियों का रास्ता, बड़ी मुश्किल हे भाई!

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 06:27 PM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है। इस मैच में भारत के लिए खतरा कम नहीं है क्योंकि आईसीसी इवेंट्स में ...और पढ़ें

    भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टकराएंगी
    भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टकराएंगी

    HighLights

    1. IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होनी है खिताबी टक्कर
    2. IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए मुश्किल है राह
    3. IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम लगाएगी हैट्रिक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल के लिए मंच तैयार हो चुका है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। नौ मार्च यानी रविवार के दिन ये मुकाबला होगा। ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं है। ग्रुप स्टेज में बेशक भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था, लेकिन फाइनल में कीवी टीम को हल्के में लेना गलती होगी क्योंकि ये टीम भारत के खिलाफ हैट्रिक लगाने को बेसब्र है।

    आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड ने कई बार भारत को परेशान किया है। साल 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था और विश्व चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने छिड़का भारत के जख्मों पर नमक, एक Video से किया 25 साल पुराना दर्द ताजा

    फाइनल में मुश्किल है रास्ता

    सेमीफाइनल तो बात अलग है क्योंकि अब बात फाइनल की है। ये पहली बार नहीं होने जा रहा कि भारत और न्यूजीलैंड का सामना आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में हो रहा है। इससे पहले भी ये दोनों टीमें फाइनल खेल चुकी हैं। अभी तक सभी आईसीसी इवेंट्स मिलाकर देखा जाए तो भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दो बार फाइनल में भिड़ी हैं। भारत और उसके फैंस के लिए दुख की बात ये है कि दोनों बार न्यूजीलैंड की टीम को ही जीत मिली है।

    साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मात दी थी। ये न्यूजीलैंड की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। इसके बाद कीवी टीम को अपना दूसरी आईसीसी खिताब जीतने में दो दशक लग गए। साल 2021 में इस टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। ये फाइनल भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ही जीता था। यानी आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में अभी तक भारत और न्यूजीलैंड दो बार भिड़े हैं और दोनों बार कीवी टीम ने बाजी मारी है। अब ये तीसरी बार है जब न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरा फाइनल खेल रही हैं और जीत के लिए जोर लगाने को तैयार है।

    भारत को बचना होगा?

    टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने काफी दर्द दिए हैं। इस बार टीम इंडिया सभी का हिसाब बराबर करना चाहेगी। हालांकि, भारत को संभल कर रहना होगा क्योंकि फाइनल में न्यूजीलैंड टीम अलग ही रंग में होती है। भारत के खिलाफ तो ये टीम और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम अपनी तीसरी आईसीसी ट्रॉफी के लिए जान लगाने को तैयार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले भारतीय टीम को मिला बड़ा एडवांटेज, न्यूजीलैंड का प्रमुख हथियार हुआ चोटिल