विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय टीम ने फाइनल से पहले अपना ट्रेनिंग सेशन कर दिया रद्द, जानें आखिर खिताबी मुकाबले से पहले इतना बड़ा कदम क्‍यों उठाया

Updated: Fri, 28 Jun 2024 08:28 PM (IST)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को बारबाडोस में टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने फाइन ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने अभ्‍यास करने के बजाय आराम करने का फैसला किया
भारतीय टीम ने अभ्‍यास करने के बजाय आराम करने का फैसला किया

HighLights

  1. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल
  2. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा
  3. भारत ने बारबाडोस में अपना अभ्‍यास सत्र रद्द करने का बड़ा फैसला किया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को बारबाडोस में टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने फाइनल से पहले अपना ट्रेनिंग सेशन रद्द करने का बड़ा फैसला किया।

भारतीय टीम ने फाइनल से पहले अभ्‍यास सत्र करने के बजाय आराम करने का फैसला किया। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके खुलासा किया कि फाइनल से पहले भारतीय टीम कोई प्री-मैच कांफ्रेंस नहीं करेगी। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ''भारत ने अपना ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया है।''

दक्षिण अफ्रीका का क्‍या

आईसीसी ने बताया कि भारतीय टीम बारबाडोस रवाना होने से पहले ही अपनी प्रेस कांफ्रेंस कर चुकी है, जिसे वो शुक्रवार को रिलीज करेंगे। आईसीसी ने साथ ही बताया कि दक्षिण अफ्रीका नियमित रूप से अपनी प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका रोक सकती है भारतीय टीम का विजयी रथ, बारबाडोस में इंडिया से बेहतर हैं प्रोटियाज टीम के आंकड़े

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ''दक्षिण अफ्रीका केंसिंग्‍टन ओवल में वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन आयोजित करेगी। वह बारबाडोस में मैच से पहले मीडिया कांफ्रेंस करेगी।'' याद दिला दें कि दोनों टीमें बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची हैं। शनिवार को किसी एक टीम के विजयी रथ पर लगाम लगेगी।

फाइनल में मौसम का हाल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है। मैच के दिन भारी वर्षा की उम्‍मीद है। वेदर डॉट कॉम के अनुसार भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे बारिश की संभावना बनी हुई है। देर रात भी बारिश की उम्‍मीद बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: फाइनल में बारिश का प्रकोप नहीं होगा कम, मौसम देगा भारत-साउथ अफ्रीका को टेंशन!