IND vs SL: ऋषभ पंत बैटिंग करने तो आए, लेकिन विकेटकीपिंग के लिए क्यों नहीं उतरे? जानिए वजह
भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो में जब फील्डिंग करने उतरी तो ऋषभ पंत गायब थे और ध्रुव जुरैल के हाथों में ...और पढ़ें

ऋषभ पंत नहीं कर रहे विकेटीपिंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे। उनकी जगह ध्रुव जुरैल ये काम कर रहे हैं। पंत दूसरे दिन के अंत में भी मैदान पर नहीं उतरे थे।
हालांकि, पंत ने दूसरे दिन बैटिंग की थी। पहले दिन उनको कलाई में चोट लग गई थी जिसके चलते वह रिटायर हो गए थे। दूसरे दिन वह मैदान पर उतरे और अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन विकेटकीपिंग के लिए वह नहीं आए और न ही फील्डिंग के लिए उतरे।
ये हो सकती है वजह
संभवतः इसका कारण ये हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट और पंत दोनों ही चोट को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते हों। पंत को कलाई में चोट लगी थी। विकेटकीपिंग करते हुए वह बार-बार गेंद पकड़ते जिससे उनकी कलाई पर जोर पड़ता और चोट के बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती। ऐसे में जब टीम के पास जुरैल के रूप में एक और विकेटकीपर मौजूद है तो फिर मैनेजमेंट ने रिस्क न लेना ही बेहतर समझा होगा।
पंत ने भारत की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी और 89 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाए थे।
भारत है हावी
भारत ने अपनी पहली पारी तीन विकेट के नुकसान पर 503 रनों पर घोषित कर दी थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने आठ रनों पर ही श्रीलंका के दो विकेट गिरा दिए थे। अभी तक श्रीलंकाई टीम भारत के सामने संघर्ष ही कर रही है और उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।
