IND vs SL: भारत-श्रीलंका के 5 सबसे रोमांचक टेस्ट मैच, जिनमें अंत तक थमी रहीं सांसें
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले, दोनों टीमों के 5 सबसे रोमांचक टेस्ट मैचों का विश्लेषण। इनमें 1982 का चेन्नई टेस्ट ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस श्रीलंका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। टीम इंडिया ने आखिरी बार श्रीलंका की धरती पर 2017 में कोई टेस्ट सीरीज खेला था। इसके अलावा दोनों के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2022 में खेली गई थी, जो भारत में हुई थी। अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में फतह हासिल करने के लिए मैदान पर उतरेगी। सीरीज से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 5 सबसे रोमांचक टेस्ट मैच के बारे में।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका 5 सबसे रोमांचक मैच-
चेन्नई टेस्ट, 1982
श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर पहली बार 1982 में कोई टेस्ट मैच खेली थी। ये उनका पहला ही मैच था और ये बेहद रोमांचक रहा था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 346 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत ने सुनील गावस्कर (155) और संदीप पाटिल (114*) के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 566 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में श्रीलंका ने 394 रन बना लिए थे।
इस तरह श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 135 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मैच में हार जाएगी। भारत के लिए पहली पारी घोषित करना बड़ी गलती साबित हो सकती थी। हालांकि, संदीप पाटिल और यशपाल शर्मा की बल्लेबाजी ने मैच को बचा लिया और मुकाबला ड्रॉ रहा।
मुंबई टेस्ट, 1997
साल 1997 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। सौरव गांगुल और सचिन तेंदुलकर के शतक के दम पर भारत ने 512 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने पहली पारी में 361 रन बना लिए। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने श्रीलंका को 333 रनों का टारगेट दिया। मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए थे। बारिश की वजह से टीम इंडिया मैच नहीं जीत सकी और मुकाबला ड्रॉ रहा।
खबरें और भी
कैंडी टेस्ट, 2001
भारत और श्रीलंका के बीच 2001 में कैंडी में मुकाबला खेला गया था। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने के शतक के दम पर पहले बैटिंग करते हुए 274 रन बनाए। चमिंडा वास ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को 221 रनों पर समेट दिया। इसके बाद श्रीलंका ने स्पिन को मदद कर रही पिच पर 264 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने सौरव गांगुल के 98 और राहुल द्रविड़ के 75 रनों की बदौलत इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
कोलंबो टेस्ट, 2010
कोलंबो में 2010 में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 425 रन बनाए थे। भारत ने वीरेंद्र सहवाग के शतक के दम पर 436 रन बनाए। इसके बाद लंकाई टीम ने 257 रनों का टीम इंडिया को टारगेट दिया। भारत के एक समय 62 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मुकाबला हार जाएगी। हालांकि, वीवीएस लक्ष्मण संकटमोचक बनकर आए और 103 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया।
गाल टेस्ट, 2015
साल 2015 में गाल में भारत और श्रीलंका के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 183 रन बनाए। भारत ने शिखर धवन के 134 रनों की बदौलत 375 रन बना लिए। दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम लड़खड़ा रही थी और 95 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद दिनेश चांदीमल ने 162 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर श्रीलंका ने भारत को 175 रनों का टारगेट दिया। भारतीय टीम 112 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबले में हार मिली। श्रीलंका के लिए रंगना हेराथ ने 8 विकेट लिए।