IND vs SL: सेलेक्ट होने के बाद भी खाली हाथ रह जाएंगे सरफराज खान, बाजी मारेगा कोई और बल्लेबाज!
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ...और पढ़ें
-1786352379594_m.webp)
सरफराज खान को मिला मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद सरफराज खान को आखिरकार दोबारा टीम इंडिया का बुलावा आ ही गया। बीसीसीआई ने रविवार शाम को बताया कि साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह सरफराज श्रीलंका की फ्लाइट पकड़ेंगे जहां भारत को 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है।
सरफराज और उनके फैंस इस बात से बेहद खुश होंगे कि उनको टीम इंडिया में दोबारा शामिल किया गया है, लेकिन अगर वह सोच रहे हों कि सरफराज को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी तो इसकी संभावना न के बराबर है।
क्यों नहीं खेल पाएंगे सरफराज?
दरअसल, सरफराज को सुदर्शन की जगह टीम में जगह मिली है। सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं। वहीं सरफराज नंबर-4 या उससे नीचे खेलते हैं। टीम को वो बल्लेबाज चाहिए जो नंबर-3 पर खेल सके और अभ्यास मैच में उसे वो खिलाड़ी मिल गया है। ये है देवदत्त पडिक्कल। पडिक्कल ने अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर उतरकर शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोका। उन्होंने 142 रन बनाए। यहीं से उनकी दावेदारी पर एक तरह से मुहर लग गई है।
क्रिकेट में रिप्लेसमेंट अधिकतर समय लाइक टू लाइक होता है। यानी जैसा खिलाड़ी बाहर वैसा ही अंदर। ओपनर बाहर तो ओपनर अंदर। सरफराज यूं तो किसी भी नंबर पर खेल सकते हैं, लेकिन उनकी जो बैटिंग पोजिशन है वो नंबर-4 या उससे नीचे है। ऐसे में उनके लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल दिख रहा है।
खबरें और भी
चोटिल हुए तो मिले मौका
अभी तक जो स्थिति बनती दिख रही है उसमें अगर देवदत्त पडिक्कल चोटिल हो जाते हैं तो हो सकता है कि सरफराज को मौका मिल जाए। इसके अलावा टीम के मध्यक्रम का कोई और बल्लेबाज चोटिल हो तो भी सरफराज को मौका मिले अन्यथा सरफराज का प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल है।
ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पक्के हैं। तीसरे नंबर पर पडिक्कल। चौथे नंबर पर कप्तान गिल की जगह तय है। पांचवें नंबर पर ऋषभ और फिर ध्रुव जुरेल की जगह पक्की है। उनके बाद रवींद्र जडेजा का खेलना तय है। फिर गेंदबाजों का नंबर आएगा। ऐसे में सरफराज की जगह प्लेइंग-11 में बनती नहीं दिख रही है।