IND vs SA 5th T20I Highlights: भारत ने 30 रनों से जीता आखिरी मैच, सीरीज पर 3-1 से किया कब्जा
IND vs SA Live Updates: भारतीय टीम ने आखिर टी20 मैच जीत सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली ै और है और इसी के साथ साल का अंत भी जीत के साथ किया। भारत ने आखिरी मैच 30 रनों से जीता।
-1766146373833_m.webp)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में साउथअ अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 231 रन बनाए है। साउथ अफ्रीका पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।
तिलक ने 42 गेंदों का सामना कर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 73 रनों की पारी खेली। वहीं हार्दिक ने 38 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।
IND vs SA T20 Live: भारत ने मैच के साथ जीती सीरीज
भारत ने आखिरी टी20 30 रनों से जीत सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीती।
IND vs SA T20 Live: भारत को मिला आठवां विकेट
17वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने यानसेन को भी आउट कर दिया। गेंद उनके बल्ले के पास से होकर निकली थी, लेकिन भारत ने अपील नहीं की। संजू ने अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। संजू ने रिव्यू लिया जो सफल रहा।
IND vs SA T20 Live: जॉर्ज लिंडे भी आउट
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण ने लिंडे को बोल्ड कर दिया और इसी के साथ साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा दिया। भारत जीत से तीन विकेट दूर है।
IND vs SA T20 Live: डेविड मिलर आउट
डेविड मिलर आउट हो गए हैं। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिर गया है।
IND vs SA T20 Live: फरेरा आउट, हैट्रिक पर वरुण
13वें ओवर की चौथी गेंद पर वरुण ने फरेरा को बोल्ड कर दिया और इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने पांचवां विकेट खो दिया। वह खाता तक नहीं खोल पाए। वरुण हैट्रिक पर थे जो पूरी नहीं कर सके।
IND vs SA T20 Live: मार्करम भी लौटे पवेलियन
13वें ओव की तीसरी गेंद पर वरुण ने साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
एडेन मार्करम- 6 रन, 4 गेंद 1x4
IND vs SA T20 Live: भारत को मिली तीसरी सफलता
हार्दिक पांड्या ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। ब्रेविस डीप मिडविकेट पर सुंदर के हाथों लपके गए।
ब्रेविस- 31 रन, 17 गेंद 3x4 2x6
IND vs SA T20 Live: डीकॉक लौटे पवेलियन
भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। क्विंटन डीकॉक आउट हो गए हैं। उन्हें बुमराह ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। बुमराह ने ही उनका कैच लपका। इस विकेट के बाद भारतीय टीम और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।
क्विंटन डीकॉक- 65 रन, 36 गेंद 9x4 3x6
IND vs SA T20 Live: 10 ओवरों का खेल खत्म
साउथ अफ्रीका की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। टीम ने एक विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। अगले 10 ओवरों में उसे 60 गेंदों पर 114 रनों की जरूरत है।
IND vs SA T20 Live: क्विंटन डीकॉक का अर्धशतक
आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर क्विंटन डीकॉक ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
IND vs SA T20 Live: भारत को मिली पहली सफलता
भारत को पहली सफलता मिल गई है। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हैंड्रिग्स को आउट कर दिया। शॉर्ट मिडविकेट पर शिवम दुबे ने उनका कैच लपका।
IND vs SA T20 Live: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका इन छह ओवरों में भारत से आगे है। छह ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 67 रन है।
IND vs SA T20 Live: क्विंटन डीकॉक बने परेशानी
क्विंटन डीकॉक एक बार फिर भारत के लिए परेशानी बन गए हैं। वह तेजी से रन बना रहे हैं और भारत को परेशान कर रहे हैं।
IND vs SA T20 Live: साउथ अफ्रीका की पारी शुरू
साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंक रहे हैं। मेहमान टीम की तरफ से क्विंटन डीकॉक और रीजा हैड्रिंक्स पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
IND vs SA T20 Live: भारतीय पारी समाप्त
भारतीय पारी समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने पूरे 20 ओवरों के बाद पांच विकेट खोकर 231 रन बनाए हैं। उसके लिए हार्दिक पांड्या ने 63 और तिलक वर्मा ने 73 रनों की पारियां खेलीं।
IND vs SA T20 Live: तिलक वर्मा आउट
तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। वह पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। वाइड गेंद पर तिलक ने रन लेना चाहा लेकिन दुबे ने मना कर दिया।
तिलक वर्मा- 73 रन, 42 गेंद 10x4 1x6
IND vs SA T20 Live: हार्दिक पांड्या की पारी का हुआ अंत
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पांड्या आउट हो गए हैं। उन्हें बार्टमैन ने डीप मिडविकेट पर रीजा हैंड्रिक्स के हाथों कैच कराया।
हार्दिक पांड्या- 63 रन, 25 गेंद 5x4 5x6
IND vs SA T20 Live: भारत का स्कोर 200 पार
18 ओवरों का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर 200 के पार हो चुका है। टीम ने तीन विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं। पांड्या और तिलक वर्मा इस समय मैदान पर हैं।
IND vs SA T20 Live: पांड्या का रिकॉर्ड अर्धशतक
पांड्या ने इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मार अपने 50 रन पूरे किए दो सिर्फ 16 गेंदों में आए। ये टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
IND vs SA T20 Live: तिलक ने पूरा किया अर्धशतक
15वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक ने चौका मार अपना अर्धशतक पूरा किया है। इसके लिए उन्होंने कुल 30 गेंदों का सामना किया।
IND vs SA T20 Live: पांड्या ने मचाया तूफान
पांड्या ने 14वें ओवर फेंकने आए लिंडे की जमकर खबर ली। इस ओवर में उन्होंने दो छक्के और दो चौके मारे। तिलक ने भी इस ओवर में एक छक्का मारा था। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 27 रन लिए।
IND vs SA T20 Live: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका लग गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। उन्हें 13वें ओवर की पहली गेंद पर बॉश ने आउट किया। इसी के साथ सूर्यकुमार का खराब फॉर्म जारी है।
सूर्यकुमार यादव- 5 रन, 7 गेंद
IND vs SA T20 Live: लिंडे ने संजू को किया बोल्ड
जॉर्ज लिंडे ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया और इसी के साथ भारत को दूसरा झटका लग गया है।
संजू सैमसन- 37 रन, 22 गेंद 4x4 2x6
IND vs SA T20 Live: अंपायर को लगी चोट
नौवें ओवर की चौथी गेंद पर अंपायर रोहन पंडित चोटिल हो गए हैं। फरेरा की गेंद पर सैमसन ने सामने की तरफ शॉट मारा। फरेरा ने गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर अंपायर के घुटने में जा लगी। इस समय फिजियो उनका इलाज कर रहे हैं।
IND vs SA T20 Live: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है और ये पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भारत ने अभिषेक शर्मा के रूप में एक विकेट जरूर खोया लेकिन रन 67 रन बनाए। संजू सैमसन और तिलक वर्मा इस समय क्रीज पर हैं।
IND vs SA T20 Live: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
भारत को पहला झटका लग गया है। अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। उनको कार्बिन बॉश ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया।
अभिषेक शर्मा-34 रन, 21गेंद 6x4 1x6
IND vs SA T20 Live: भारत का स्कोर 50 के पार
पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक ने चौका मार भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। संजू और अभिषेक तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs SA T20 Live: भारत की तेज शुरुआत
जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ। संजू और अभिषेक ने भारत को तेज शुरुआत दी। तीन ओवरों के बाद भारत का स्कोर 27 रन है।
IND vs SA T20 Live: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने आए हैं। पहले ओवर में दोनों ने मिलकर छह रन लिए।
IND vs SA t20 Live: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान) रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एंगिडी, ओटनील बार्टमैन
IND vs SA t20 Live: भारत की प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
IND vs SA t20 Live: भारत की पहले बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका ने एक बदलाव किया है। टीम इंडिया भी तीन बदलाव के साथ उतरी है। शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन टीम में आए हैं। कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका ने एनरिक नॉर्खिया की जगह जॉर्जे लिंडे आए हैं।
IND vs SA 5T20 Live: कप्तान सूर्यकुमार की फॉर्म चिंता का विषय
टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप-2026 में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में सूर्यकुमार को जल्द ही अपनी फॉर्म तलाशनी होगी।
IND vs SA 5T20 Live: संजू सैमसन को मिलेगा मौका
भारत की टी20 टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण आखिरी दो मैचों से बाहर हैं और इसी कारण संजू सैमसन का ओपनिंग करना तय है। संजू और अभिषेक की जोड़ी टी20 में भारत के लिए काफी सफल साबित हुई है।
IND vs SA 5T20 Live: आज होगा सीरीज का फैसला
लखनऊ में चौथा मैच खराब मौसम के कारण नहीं हो पाया था। इसने साउथ अफ्रीका के हाथ से सीरीज जीतने का मौका छीन लिया है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है तो वहीं साउथ अफ्रीका के पास ज्यादा स ज्यादा सीरीज ड्रॉ कराने की मौका है। भारत इस समय 2-1 से आगे है। अगर वह यह मैच जीतता है तो फिर सीरीज अपने नाम कर लेगा। वहीं साउथ अफ्रीका ने जीता तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहेगी।