विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: भारत-पाकिस्‍तान मैच का रोमांच हुआ दोगुना, न्‍यूयॉर्क में लगा दिग्‍गज क्रिकेटर्स का जमावड़ा

Updated: Sun, 09 Jun 2024 08:54 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के दिग्गज खिलाड़ी इस मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। भारत की दो विश्व कप जीत के हीरो रहे युवराज सिंह तो इस वर्ल्ड ...और पढ़ें

भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे सितारे
भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे सितारे

HighLights

  1. IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की टक्कर पाकिस्तान से
  2. IND vs PAK: मैच देखने स्टेडियम पहुंचे एक से एक सितारे
  3. IND vs PAK: भारत का पलड़ा भारी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला न्यूयॉर्क मे खेला जा रहा है। इस मैच में हालांकि बारिश ने खलल डाला। इसी कारण टॉस और मैच समय से शुरू नहीं हो सका। ये वो मैच है जिस पर दुनिया भर की निगाहें रहती हैं। ऐसे में इस हाई वोल्टेज मैच को देखने के लिए स्टेडियम में एक से एक दिग्गज मौजूद हैं।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के दिग्गज खिलाड़ी इस मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। भारत की दो विश्व कप जीत के हीरो रहे युवराज सिंह तो इस वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बैसडर हैं। सचिन तेंदुलकर भी इस मैच को देखने पहुंचे हैं। कुछ दिग्गज बतौर कमेंटेटर के तौर पर इस मैच का हिस्सा बने हैं।

IND vs PAK मैच में मौजूद सितारे

सचिन तेंदुलकर

युवराज सिंह

रवि शास्त्री

लक्ष्मीपति बालाजी

वकार यूनिस

वसीम अकरम

शाहिद अफरीदी

हरभजन सिंह

नवजोत सिंह सिद्धू

रमीज राजा