Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: साउथैम्पटन में रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड टूटना तय, हिटमैन के हाथ से चली जाएगी नंबर-2 की कुर्सी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:44 AM (IST)

    साउथैम्पटन में आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है जिसमें भारत की साख दांव पर लगी है। इस मैच में सिर्फ भारत की साख ही नह ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दांव पर

    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दांव पर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज साउथैम्पटन में खेला जाना है। इस मैच में भारत की नजरें दौरे का अंत जीत के साथ करने की है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड आई भारतीय टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। भारत जहां जीत के लिए लड़ाई लड़ेगा, वहीं उसके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर हो जाएगा।

    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारत ने 17 साल बाद ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। उस खिताबी जीत के तुरंत बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान भी कर दिया था। अब वह सिर्फ वनडे खेलते हैं।

    टूट जाएगा रिकॉर्ड

    रोहित सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने में संयुक्त रूप से नंबर-2 पर हैं। उन्होंने कुल 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें 4081 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टार्लिंग के नाम है। उन्होंने 163 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस मामले में रोहित शर्मा आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल और इंग्लैंड के जोस बटलर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। अगर आज बटलर मैदान पर उतरते हैं तो वह रोहित और डॉकेल को पीछे छोड़ देंगे। उनके नाम 160 टी20 इंटरनेशनल मैच हो जाएंगे और वह नंबर-2 की कुर्सी पर अकेले रह जाएंगे।

    क्या खेलेंगे बटलर?

    लेकिन सवाल ये है कि क्या बटलर इस मैच में खेलेंगे? इंग्लैंड की टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में वह बटलर को आराम भी दे सकती है। अब बटलर मैच में नहीं खेलेंगे तो ये रिकॉर्ड टल जाएगा, लेकिन रोहित का रिकॉर्ड टूटना तय है और बटलर ही ये काम करेंगे ये भी तय नजर आ रहा है। बहुत संभावना है कि बटवर आज ही के दिन ये काम कर दें।

    खबरें और भी

    भारतीय टीम चाहेगी कि वह ये मैच अपने नाम करे और जीत के साथ दौरे का अंत करे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने से पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ भी दो मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अय्यर इस दौरे पर अपनी कप्तानी में जीत का खाता खुलवाते हुए जाना चाहेंगे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बहाने पर बहाने... श्रेयस अय्यर ने टीम की खस्ता हालत पर दिया सिर चकराने वाला बयान, हर कोई हैरान

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 5th T20I Playing-11: वैभव सूर्यवंशी आउट, संजू सैमसन इन... इज्जत बचाने के लिए गंभीर भिड़ाएंगे आखिरी गणित