विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: टीम इंडिया के वो 4 ब्लंडर जिनके कारण मैनचेस्टर में हो गया सरेंडर, इंग्लैंड ने गलतियों का जमकर उठाया फायदा

Updated: Sun, 05 Jul 2026 12:34 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने इस मैच में कुछ गलतियां की जिससे उसे हार मिली। आपको बताते हैं टीम इंडिया की वो गलतियां।

दूसरे टी20 मैच में भारत को मिली हार

दूसरे टी20 मैच में भारत को मिली हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को ये हार तब मिली जब उसने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दो विकेट गिरा दिए थे। टीम इंडिया ने जिस तरह की शुरुआत की थी उससे वो जीत हासिल करती हुई दिख रही थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गलतियां की जो उसकी हार का कारण बनी।

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने खराब शुरुआत से बाहर निकलते हुए 19 ओवरों में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। आपको बताते हैं टीम इंडिया की हार के कारण।

भारत की हार के चार बड़े कारण 

रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी

भारत की इस हार के सबसे बड़े विलेन रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई। 17वें ओवर में इस गेंदबाज ने 29 रन लुटाए जिसने टीम को हार की तरफ धकेल दिया। बिश्नोई ने अपने कोटे के चार ओवरों में कुल 60 रन लुटाए और विकेट भी नहीं ले सके। अगर वह किफायती गेंदबाजी करते हुए बीच के ओवरों में विकेट निकालते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।

अर्शदीप का महंगा ओवर

अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को दबाव में डाल दिया था, लेकिन वह इस दबाव को कायम नहीं रख सके। तीसरे ओवर में उन्होंने 27 रन दिए और इंग्लैंड की टीम मैच में वापसी करने में सफल रही। इस ओवर से इंग्लैंड को आत्मविश्वास मिला और उसके ऊपर से दबाव हट गया।

नहीं ले सके विकेट

टी20 में पावरप्ले में विकेट लेना जितना अहम है उतना ही अहम बीच के ओवरों में रन रोकना और लगातार विकेट लेना है। टीम इंडिया यही काम नहीं कर सकी और उसने यहीं मैच इंग्लैंड को दे दिया था। सात से 15 ओवर के बीच भारत ने सिर्फ एक विकेट लिया। यहां अगर टीम इंडिया दो से तीन विकेट निकाल लेती तो इंग्लैंड परेशानी में आ सकती थी।

ईशान किशन ने गंवाया मौका

अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की और डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने भी अच्छे हाथ दिखाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 168 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। लेकिन ईशान किशन की धीमी बल्लेबाज ने सारा काम बिगाड़ दिया। अगर ईशान थोड़ा तेज खेलते तो स्कोर ज्यादा हो सकता था। उन्होंने 40 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 49 रन बनाए। ईशान सेट थे और आसानी से तेज खेल सकते थे, लेकिन वह मौका गंवा बैठे।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी का ये कैच देख बंद हो जाएंगे कई लोगों के मुंह, फील्डिंग को कमजोरी बताने वालों को दिखाया आईना- Video

यह भी पढ़ें- IND vs ENG T20: कप्तान बनते ही Shreyas Iyer के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, क्या टीम इंडिया हार की हैट्रिक से बच पाएगी?