विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: हैरी ब्रूक ने लेटकर खेला शॉट, छूट गई हसीनाओं की हंसी, कैमरे में कैद हुए नजारे, देखें Video

Updated: Fri, 01 Aug 2025 09:58 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज उस समय हैरान और परेशान हो गए जब हैरी ब्रूक ने उनकी गेंद पर हैरतअंगेज शॉट खेल दिया। ब्रूक का ये शॉट देख हर कोई हैरान रह गया। स्टैंड में बैठी फैंस ब्रूक के इस शॉट को देखकर हैरान सी रह गईं।

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने खेला हैरतअंगेज शॉट
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने खेला हैरतअंगेज शॉट

HighLights

  1. IND vs ENG: हैरी ब्रूक का शॉट देख हैरान रह गए फैंस
  2. IND vs ENG: स्टैंड में बैठी हसिनाओं की छूटी हंसी
  3. IND vs ENG: ब्रूक पर टिकी हैं इंग्लैंड की उम्मीदें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने गेंदबाजों के दम पर लंदन के द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो वापसी की है वो शानदार रही है। हालांकि, उसके लिए खतरा टला नहीं है क्योंकि हैरी ब्रूक अभी भी विकेट पर खड़े हैं। ब्रूक ने अपनी पारी के दौरान ऐसा शॉट खेला जिसे देख फैंस की हंसी छूट गई।

भारत ने इस निर्णायक टेस्ट मैच में पहली पारी में 224 रन बनाए हैं। उसके बल्लेबाज ज्यादा कमाल नहीं कर सके। इंग्लैंड को बेन डकेट और जैक क्रॉली ने शानदार शुरुआत दी थी और 92 रन जोड़े थे। इसी के चलते लग रहा था कि मेजबान टीम आसानी से भारत के स्कोर के पार जाकर मजबूत बढ़त ले लेगी। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के दम पर भारत ने वापसी की और इंग्लैंड को दबाव में ला दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, अब डॉन ब्रैडमैन को पीछे करने पर जमाई नजरें

हैरी ब्रूक का हैरतअंगेज शॉट

भारत के मोहम्मद सिराज 48वां ओवर फेंक रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रूक ने छक्का मार दिया, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने ये शॉट खेलना उसने स्टैंड में बैठी हसिनाओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी। सिराज ने ऑफ स्टम्प के बाहर से इन स्विंग फेंकी। ब्रूक ने इस पर अगला पैर आगे निकाला और घुटने पर बैठकर डीप फाइन लेग पर छक्का मार दिया। इस दौरान वह शॉट पूरा करते हुए पिच पर ही लेट गए।

ब्रूक का शॉट देख स्टैंड में बैठी कुछ लड़कियां जमकर हंसने लगे और कैमरामैन ने उन्हें कैमरे में कैद भी कर लिया। ब्रूक का शॉट देख हर कोई हैरान रह गया। सिराज को भी समझ नहीं आया कि ब्रूक ने ये शॉट खेल कैसे दिया और कैसे छक्का मार दिया। वह जब रन अप पर वापस लौट रहे थे तभी उनके चेहर पर गुस्सा भी था और अचंभा भी।

सिराज और कृष्णा का कहर

डकेट और क्रॉली ने 92 रन तोड़े। डकेट को आकाशदीप को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। कृष्णा ने फिर क्रॉली की पारी का अंत किया। इसके बाद सिराज ने ओली पोप, जो रूट और जैक बैथेल को आउट कर इंग्लैंड को झटके दिए। फिर कृष्णा ने जेमी ओवरटन और गस एटकिंसन की पारी का अंत कर इंग्लैंड के कुल आठ विकेट गिरा दिए।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सिराज से बचा लो! 'दोहरा शतक' बना इंग्लैंड के लिए काल बने DSP, इन बल्लेबाजों की निकाली हेकड़ी