अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट हुए वॉशिंगटन सुंदर, बुमराह पर सस्पेंस बरकरार
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से ...और पढ़ें

वॉशिंगटन सुंदर फिट, बुमराह पर सस्पेंस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को 13 से 17 सितंबर के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए सेलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। चोटिल वॉशिंगटन सुंदर को इसमें जगह मिली थी, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था। हालांकि, अब सुंदर फिट हो गए हैं।
वहीं जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना भी फिटनेस के ऊपर निर्भर था। बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी स्थिति साफ नहीं हुई है।
सुंदर हैं तैयार
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर पूरी तरह से फिट हैं और खेलने को तैयार हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, बुमराह को लेकर स्थिति नौ सितंबर को साफ होगी। अभी तक बुमराह की मैच फिटनेस परखी नहीं गई है जिसके कारण उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। नौ सितंबर को उनकी मैच फिटनेस परखी जाएगी इसके बाद तय होगा कि वह खेलेंगे या नहीं।
इन लोगों की फिटनेस भी चिंता
बुमराह और सुंदर के अलावा भारत हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस भी भारत के लिए चिंता बनी हुई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना फिटनेस टेस्ट और मैच फिटनेस टेस्ट दे दिया है, लेकिन अभी तक दोनों को क्लियरेंस नहीं मिला है। इन दोनों की फिटनेस को लेकर भी अंतिम फैसला नौ सितंबर को आ सकता है।
