विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान पहले T20I मैच की नहीं बदलेगी तारीख, DDCA ने दिया ताजा अपडेट

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:15 PM (IST)

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को होने वाला पहला टी20 मैच दिल्ली में तय शेड्यूल पर ही खेला जाएगा। इससे ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को होने वाला पहला टी20 मैच खतरे में आ गया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीडीसीए को एक पत्र लिखा था, जिसमें मैच को किसी और दिन कराने के लिए कहा गया था। हालांकि, अब दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने इसको लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

डीडीसीए ने जानकारी दी है कि मैच को किसी और दिन शिफ्ट नहीं किया जाएगा बल्कि मुकाबला तय शेड्यूल के मुताबिक खेला जाएगा। दरअसल, 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन होने वाला है, जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने पत्र लिखा था कि वे सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएंगे। हालांकि, डीडीसीए ने ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद मैच को तय शेड्यूल के मुताबिक कराने का फैसला किया।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच की तारीख में नहीं होगा बदलाव

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीडीसीए को पत्र लिखा था, जिसमें कई वीआईपी रूट होने की वजह से मैच को किसी और दिन कराने का अनुरोध किया था। दरअसल, ब्रिक्स सम्मेलन के कारण कई वीआईपी रूट होंगे, जिसकी वजह से दर्शकों को भी परेशानी हो सकती थी और इसी वजह से मैच की तारीख में बदलाव करने का अनुरोध किया गया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने पत्र में सुरक्षा को सबसे बड़ी चिंता बताया था लेकिन अब इन समस्याओं को दूर कर लिया गया है और मैच को तय शेड्यूल पर कराने का फैसला किया गया है।

डीडीसीए ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच तय शेड्यूल के मुताबिक खेला जाएगा। ये फैसला दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद लिया गया है। डीडीसीए को सभी जरूरी मदद और इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है।

भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है। तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। दूसरा मैच 15 और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है। अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारतीय टीम को एशियन गेम्स में जाना है।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप पर तोड़ी चुप्‍पी, हिटमैन ने फैंस की उलझन बढ़ा दी

यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान पहले T20I मैच पर मंडराया खतरा, तारीख में हो सकता है बदलाव