विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs NZ A: देवदत्त पडिक्कल की फूटी किस्मत, खराब अंपायरिंग के चलते 1 रन से चूके दोहरा शतक! टीम इंडिया को किया मजबूत

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:17 AM (IST)

देवदत्त पडिक्कल ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शानदार पारी खेली। वह दोहरे शतक की तरफ जा रहे थे, लेकिन तभी आउट ...और पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल हुए नाराज

देवदत्त पडिक्कल हुए नाराज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेहद ही करीब आकर दोहरा शतक जमाने से चूक गए। पडिक्कल 199 रनों पर आउट हो गए। हालांकि, उनकी इस पारी ने टीम को काफी मजबूत कर दिया, लेकिन वह अंपायर से काफी नाराज नजर आए।

पडिक्कल की पारी के दम पर दो दिन तक बैकफुट पर दिख रही इंडिया-ए अब ड्राइविंग सीट पर है और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त भी ले ली है। यह हाल तब है जब इंडिया-ए पहली पारी में महज 113 रनों पर ढेर हो गई थी।

पडिक्कल ने किया मजबूत

पडिक्कल ने श्रीलंका दौरे पर काफी प्रभावित किया था। वह साई सुदर्शन की जगह नंबर-3 पर खेले थे और शानदार बल्लेबाजी की थी। न्यूजीलैंड दौरे पर भी वह टीम का हिस्सा हैं। न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उन्होंने सुदर्शन के साथ ही मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला। इंडिया-ए ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज महज 10 रनों के स्कोर पर खो दिए थे। केएल राहुल (चार) और यशस्वी जायसवाल (5) जल्दी आउट हो गए थे।

इसके बाद पडिक्कल और सुदर्शन ने टीम को संभाला और 215 रनों की साझेदारी की। सुदर्शन शतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 184 गेंदों की पारी में 12 चौके मार 91 रन बनाए। उनके जाने के बाद भी पडिक्कल रुके नहीं और एक छोर संभाले रखते हुए टीम को आगे ले गए।

 

अंपायर पर हुए नाराज

पडिक्कल ने विकेट पर पैर जमा लिए थे और अपने दोहरे शतक से महज एक रन ही दूर थे। तभी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। पडिक्कल इससे काफी नाराज हुए और अंपायर से बहस भी करते नजर आए। 62वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें आउट दिया गया। जैक गिब्सन ने लेग साइड में गेंद फेंकी जिस पर पडिक्कल ने फ्लिक किया। हालांकि, वह चूक गए। गेंदबाज ने अपील की और अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया। यह देख पडिक्कल को यकीन नहीं हुआ और वह नाराज हुए। कुछ देर तक तो वह अचरच में मैदान पर ही खड़े रहे।

पवेलियन लौटते समय भी वह अंपायर से कह रहे थे कि गेंद और बल्ले के बीच में काफी अंतर था। पडिक्कल ने 248 गेंदों पर 24 चौके और तीन छक्कों की मदद से 199 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IND A vs NZ A: पडिक्कल और सुदर्शन की पारियों से संभली इंडिया-ए, राहुल और यशस्वी ने फिर किया निराश

यह भी पढ़ें- IND A vs NZ A: केएल राहुल ने कर दी बचकानी गलती, हिट विकेट आउट होकर कराई थू-थू; देखें Video