विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोट का नाटक करने वाले इमाम-उल-हक पर लगेगा 2 साल का बैन? मोहम्मद रिजवान पर भी गिरेगी गाज

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:49 PM (IST)

पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच इन दिनों 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

इमाम-उल-हक

इमाम-उल-हक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच इन दिनों 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले 2 मुकाबले जीतकर इंग्‍लैंड ने सीरीज पर कब्‍जा जमा लिया है। इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी चोट से जुड़े विवाद के कारण पाकिस्तान के ओपनर इमाम-उल-हक पर दो साल तक का बैन लग सकता है।

दूसरा टेस्‍ट नहीं खेले

इमाम दूसरे टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। ऐसे में पाकिस्तान को बाकी मैच के लिए 10 प्‍लेयर के साथ खेलना पड़ा। इमाम ने दोनों पारियों में बैटिंग नहीं की। चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले टीवी फुटेज में उन्हें बैट के साथ पोज देते हुए देखा गया। पाकिस्तान दूसरा टेस्‍ट 194 रनों से हार गया और सीरीज 2-0 से गंवा दी।

पीसीबी बना रहा जांच समिति

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस घटना से जुड़े विवाद की जांच के लिए एक हाई-लेवल जांच समिति बना रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, "सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट से जुड़े विवाद के कारण पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर दो साल तक का बैन लग सकता है।"

पहले भी लग चुका आरोप

इमाम पर पहले भी चोट का नाटक करने का आरोप लग चुका है। वह अपनी इन हरकतों की वजह से दो साल तक के बैन का सामना कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि PCB ने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के अनुशासन को लेकर भी चिंता जताई है और भविष्य में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है।

7 प्‍लेयर को वापस भेजा

इमाम की तरह रिजवान से भी आने वाले दिनों में पूछताछ हो सकती है। इस बात की संभावना कम है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को जल्द ही नेशनल टीम में चुना जाएगा। सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्‍तान टीम ने रिजवान, इमाम, सलमान अली आगा, अली उस्मान और खुर्रम शहजाद समेत सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। साथ ही ऐसे क्रिकेटरों को बुलाया है जिन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम पर गहराया संकट, लॉर्ड्स हार के बाद दो प्रमुख खिलाड़‍ियों को भेजा जाएगा घर

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान ने कोच सरफराज अहमद को किया बर्खास्‍त, इंग्‍लैंड दौरे से 7 खिलाड़‍ियों को भेजा घर; तीसरे टेस्‍ट का स्‍क्‍वाड घोषित