Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिसे एमएस धोनी ने किया था नजरअंदाज, BCCI ने लगाया बैन; अब वही बनेगा CSK का कोच!

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:41 PM (IST)

    स्टीफन फ्लेमिंग के चेन्नई सुपर किंग्स के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद एक नाम इस पद की रेस में सामने आया है। ये वो शख्स जिसे धोनी ने बतौर खिलाड़ी चेन् ...और पढ़ें

    एमएस धोनी ने नहीं दिया था हेमंग बदानी को मौका

    एमएस धोनी ने नहीं दिया था हेमंग बदानी को मौका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टीफन फ्लेमिंग के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने ये फैसला आम सहमति से लिया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही ये सवाल भी गहरा गया है कि फ्लेमिंग की जगह कौन लेगा? इसमें एक नाम तेजी से सामने आया है। ये वो खिलाड़ी है जिसने पहले भी चेन्नई की जर्सी पहनी है।

    फ्लेमिंग 2008 में टीम के साथ बतौर खिलाड़ी जुड़े थे। 2009 में वह टीम के कोच बने और अगले 17 साल तक कोच की भूमिका में रहे। उनके रहते टीम ने पांच बार खिताब जीता। अब वह अलग हो चुके हैं। उनकी जगह टीम ऐसे किसी शख्स को ये जिम्मेदारी देना चाहेगी जो भारतीय क्रिकेट को अच्छे से समझता हो।

    ये नाम है रेस में

    फ्लेमिंग का जगह लेने की रेस में जो नाम सामने आया है वो चौंकाने वाला है। बीते सीजन दिल्ली कैपिटल्स के कोच की भूमिका निभाने वाले भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमंग बदानी चेन्नई के अगले कोच की रेस में आगे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी बदानी के बारे में सोच रही है और वह टीम को कोचिंग सेटअप का हिस्सा बन सकते हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड के फैसले पर इस समय बात चल रही है। वहीं टीम के पूरे कोचिंग स्टाफ को लेकर भी फ्रेंचाइजी विचार कर रही है। ऐसे में ये भी संभावना है कि अगले सीजन चेन्नई का पूरा कोचिंग स्टाफ अलग दिखे।

    खबरें और भी

    चेन्नई ने नहीं दिया था मौका

    बदानी जब खिलाड़ी थे तब चेन्नई की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2009-10 में टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन उस समय के कप्तान एमएस धोनी ने उन्हें एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। बदानी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में थे जिन्होंने बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) का दामन थामा था। इसी कारण बीसीसीआई ने उन्हें बैन कर दिया था। हालांकि, उनके ऊपर से बाद में बैन हटा लिया गया था।

    बदानी ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच खेले और 94 रन बनाए। वहीं 40 वनडे में उन्होंने भारत का प्रतिनिधत्व किया और 33.34 की औसत से 867 रन बनाए जिसमें एक शतक के अलावा चार अर्धशतक शामिल हैं। 2013 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

    यह भी पढ़ें- एमएस धोनी बनेंगे CSK के नए कोच! फ्लेमिंग का इस्तीफा कर गया बड़ा इशारा

    यह भी पढ़ें- स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के कोच पद से दिया इस्तीफा, 17 साल का साथ छोड़ा