Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का हरमनप्रीत कौर को मिला फायदा, टी20 रैंकिंग में लगाई छलांग

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 07:38 PM (IST)

    आईसीसी की ताजा महिला टी-20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ऑलराउंडर्स में शीर्ष पर लौट आईं, जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों की सूची ...और पढ़ें

    हरमनप्रीत कौर (फोटो: BCCI)

    हरमनप्रीत कौर (फोटो: BCCI)

    HighLights

    1. अमेलिया केर टी-20 ऑलराउंडर्स में शीर्ष स्थान पर लौटीं

    2. हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुंचीं

    3. इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक से हरमनप्रीत को फायदा मिला

    आईएएनएस, दुबई। आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर ने टी-20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में एक बार फिर शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। वहीं, बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है।

    टॉनटन में इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज के निर्णायक मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने के बाद हरमनप्रीत (10वें स्थान) ने शीर्ष 10 में वापसी की है। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है। अमेलिया टी-20 विश्व कप शुरू होने से कुछ दिन पहले ही केर शीर्ष स्थान पर लौटी हैं।

    हेली मैत्थूज को हुआ नुकसान

    वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं, जो आयरलैंड में हाल ही में हुई ट्राई-सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेली थीं। न्यूजीलैंड की कप्तान के शीर्ष पर पहुंचने के बावजूद ऑलराउंडर चार्ट में शीर्ष पर रहने की होड़ कड़ी बनी हुई है। केर के पास सिर्फ पांच रेटिंग पाइंट्स की बढ़त है।

    दोनों प्रभावशाली कप्तान 12 जून से शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप में अपनी-अपनी पोजीशन के लिए मुकाबला करेंगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जार्जिया वोल और बेथ मूनी बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-2 में बनी हुई हैं। वहीं, इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ नंबर-1 टी-20 गेंदबाज के तौर पर उतरेंगी, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की सादिया इकबाल के मुकाबले नंबर-1 स्थान पर अपनी मामूली बढ़त बनाए रखी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 भी लाल गेंद से अभ्‍यास जारी रखा, एक लक्ष्‍य के साथ Manav Suthar ने पूरा किया अपना सपना

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ क्या वनडे सीरीज खेलेंगे रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या?, चोट पर बड़ी जानकारी आई सामने