KKR vs MI: वो एक गलती जिससे हारी मुंबई, मैदान पर शर्म से झुका कप्तान हार्दिक का सिर-VIDEO
दीपक चाहर और रॉबिन मिंज ने मिलकर आईपीएल 2026 का सबसे आसान-सा कैच टपका दिया, जिसका खामियाजा एमआई की टीम को हार के साथ भुगतना पड़ा। कप्तान हार्दिक भी बड ...और पढ़ें

MI के प्लेयर्स की एक गलती देख कप्तान Hardik छिपाते दिखे अपना चेहरा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya Reaction: कोलकाता ने अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। मुंबई की सीजन की ये 9वीं हार रही, जिसकी सबसे बड़ी वजह टीम की फील्डिंग रही।
मुंबई ने केकेआर के खिलाफ मैच में भी खराब फील्डिंग की, जिसमें दीपक चाहर (Deepak Chahar) और रॉबिन मिंज (Robin Minz) एक एक आसान-सा कैच छोड़ने का वाक्या भी शामिल रहा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर दीपक-रोबिन की एक बचकानी गलती के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
MI के प्लेयर्स ने फील्डिंग करते समय दिलाई पाकिस्तानियों की याद
दरअसल, ये घटना केकेआर (KKR) की पारी के 10वें ओवर की रही, जब कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने रोवमैन पॉवेल को एक शॉर्ट गेंद फेंकी, तो पॉवेल के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई। इस आसान से कैच को पकड़ने के लिए मुंबई के फील्डर्स के बीच जबरदस्त कंफ्यूजन देखने को मिली।
रॉबिन मिंज (Robin Minz) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) दोनों की गेंद के नीचे आ गए थे, लेकिन आपस में कोई बातचीत न होने के कारण दोनों रुक गए और एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। नतीजा ये हुआ कि दोनों के ठीक बीच में गेंद गिर गई और ये एक आसान-सा कैच छूट गया।
खबरें और भी
वैसे वीडियो देखकर ये माना जा रहा है कि पोजीशन के हिसाब से चाहर को ये कैच आसानी से लपकना चाहिए था। मिंज आखिरी वक्त पर पीछे भी हट गए, लेकिन चाहर ने अपने साथी खिलाड़ी को पास देखकर अपना ध्यान खो दिया। इस तरह पॉवेल को एक बड़ा जीवनदान मिला। इस बड़ी गलती पर एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन हैरान कर देने वाला रहा। पांड्या एक दम सन्न रह गए और उन्होंने अपना चेहरा अपनी टी-शर्ट से छिपा लिया।
#MI fielders in two minds 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
Rovman Powell survives 😮
Updates ▶️ https://t.co/Aw11jLoww5#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI pic.twitter.com/R3iLDNC9Iq
MI की IPL 2026 सीजन की 9वीं हार
अगर बात करें मैच की तो मुंबई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। पावरप्ले तक एमआई की टीम एक बार भी मोमेंटम में नजर नहीं आई और उन्होंने 41 रन के स्कोर पर अपने शुरुआती 4 विकेट गंवा दिए थे। पांड्या ने 26, तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए और दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी बनी।
अंत में कॉर्बिन ने 18 गेंद पर 32 रन की नाबाद पारी खेली और मुंबई को 150 रन के करीब पहुंचाने में मदद की। इसके जवाब में केकेआर की टीम ने मनीष पांडे के 45 और रॉवमैन पॉवेल के 40 रन की पारी की मदद से ये मैच 18.5 ओवर में जीत लिया।