Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुवाहाटी स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ की हुई चांदी, मेहनत करने का मिला इनाम; जेब में आए लाखों रुपये

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 04:44 PM (GMT+05:30)

    असम क्रिकेट संघ ने एक दिल जीतने वाला काम किया है। आईपीएल-2026 के मैचों को सही तरह से आयोजित करने के कारण एसीए ने ग्राउंडस्टाफ को सम्मानित किया है और इ ...और पढ़ें

    एसीए ने किया बड़ा एलान

    एसीए ने किया बड़ा एलान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। असम क्रिकेट संघ (एसीए) ने एक दिल जीतने वाला काम किया है। बोर्ड ने गुवाहाटी स्थित बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ को ईनाम दिया है। ये इनाम उन्हें उनकी मेहनत के लिए दिया गया है। गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घर है और वह आईपीएल के हर सीजन में अपने कुछ मैच इसी स्टेडियम पर खेलती है। इस साल भी राजस्थान ने अपने कुछ मैच इस स्टेडियम पर खेले हैं।

    गुवाहाटी में इस सीजन अभी तक तीन मैच हुए हैं जिनमें बारिश ने भी परेशान किया है। बारिश के कारण ग्राउंडस्टाफ को काफी परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन वह पीछे नहीं हटे और पूरी मेहनत से काम किया ताकि मैच का आयोजन किया जा सके। बारिश के कारण ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच 11 ओवर प्रति पारी का हो गया था। अगर ग्राउंडस्टाफ मेहनत नहीं करता तो ये मैच शायद ही हो पाता।

    ईनाम में लिए 25 लाख

    मुंबई के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खिलाफ हुए मैच में भी बारिश ने परेशान किया था। इन चुनौतियों के बाद भी ग्राउंडस्टाफ ने मैदान को तैयार किया ताकि बिना किसी देरी के मैच हो सके। इसी को देखते हुए एसीए ने ग्राउंडस्टाफ को 25 लाख रुपये देने का एलान किया है।

    एसीए ने एक बयान में कहा, "खराब मौसम की चुनौतीपूर्ण स्थिति में काम करने के बाद, क्यूरेटरों, ग्राउंडस्टाफ ने ये सुनिश्चित किया कि पिच और मैदान तैयार रहें और उन्हें उच्च पैमाने के हिसाब से बनाए रखा जाए। उनके प्रयासों ने मैचों को आसानी से आयोजित कराने में मदद की और वेन्यू की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति को मजबूत करने में भी मदद की।"

    खबरें और भी

    जयपुर में होंगे मैच

    राजस्थान के गुवाहाटी में जितने मैच होने थे वो हो गए हैं और अब राजस्थान अपने पहले घर जयपुर में मैच खेलेगी। जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम मैचों की मेजबानी करेगा। स्टेडियम में काफी बदलाव हुए हैं जो बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप हैं। स्टेडियम में नए स्टैंड, एलईडी फ्लडलाइट्स, नई तरह का ड्रेसिंग रूम तैयार किया गया है।

    राजस्थान की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने अभी तक चार मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। वह अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। आज इस टीम का मैच हैदराबाद में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद से है।

    यह भी पढ़ें- 'मेरे डीएम में...', युजवेंद्र चहल को लेकर एक्ट्रेस का हैरान करने वाला खुलासा; क्रिकेट जगत में मच गया तहलका

    यह भी पढ़ें- Sanjiv Goenka को है अपने खिलाड़‍ियों की फिक्र! प्‍लेयर के पास जाकर दिया ऐसा रिएक्‍शन कि वायरल हो गया Video