GT vs MI Live Streaming: गुजरात के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई, मुकाबले का मुफ्त में ऐसे उठाएं लुत्फ
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस संघर्ष कर रही है, जबकि गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे ...और पढ़ें

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
HighLights
मुंबई इंडियंस संघर्षरत, गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में
अहमदाबाद में खेला जाएगा मुकाबला
गुजरात का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बेहतर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही है। मुंबई ने पहला मैच जीता था लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं गुजरात टाइटंस शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार फॉर्म में चल रही है और जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। ऐसे में एमआई के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। हालांकि, दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती है। आइए आपको बताते हैं कि इस मैच को आप घर बैठकर लाइव कैसे देख सकते हैं?
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का IPL 2026 में प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में अब तक गुजरात और मुंबई दोनों ही टीमों ने 5-5 मुकाबले खेले हैं। गुजरात की टीम को शुरूआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद जीटी ने वापसी की और लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की। तो वहीं मुंबई ने सीजन का आगाज शानदार अंदाज में किया था और कोलकाता के खिलाफ पहले ही मैच में जीत दर्ज की थी। एमआई 2012 के बाद पहली बार आईपीएल में अपना पहला मैच जीती थी। इसके बाद टीम जीत की पटरी से उतर गई और लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच कब और कहां खेला जाएगा?
मुंबई बनाम गुजरात मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच को लाइव कैसे देखें?
गुजरात बनाम मुंबई मैच का मजा अगर आप घर बैठकर लेना चाहते हैं, तो जियोस्टार पर ले सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार के ऐप व वेबसाइट पर की जाएगी, जहां से आप अपने मोबाइल और लैपटॉप पर मैच को देख सकते हैं। इसके अलावा अगर मुकाबले का मजा फ्री में लेना चाहते हैं, तो कुछ मोबाइल रिचार्ज प्लान के साथ जियोस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप मुकाबले को मुफ्त में देख सकते हैं। तो वहीं टीवी पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
खबरें और भी
गुजरात बनाम मुंबई हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो जीटी का पलड़ा भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं मुंबई को 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।
कैसी होगी अहमदाबाद की पिच?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बात करें, तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। हालांकि, नई गेंद के साथ गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक, रयान रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर/अश्विनी कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: एएम. गजनफर।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान।
दोनों टीमों का स्क्वाड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बरार, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, ईशांत शर्मा।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर ), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान ), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, कॉर्बिन बॉश, राज बाबा, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार, रोहित शर्मा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, रघु शर्मा, विल जैक्स, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।