Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni के 'कोच साहब मुस्कुराइए' कमेंट पर गौतम गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, करोड़ों भारतीयों का दिल हो जाएगा गदगद!

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 05:31 PM (IST)

    Gautam Gambhir  Reply To MS Dhoni: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच एक दोस्ताना पल देखने को मिला, जिसने उनके र ...और पढ़ें

    MS Dhoni के ‘कोच साहब मुस्कुराइए’ पोस्ट पर क्या बोले Gautam Gambhir?

    MS Dhoni के ‘कोच साहब मुस्कुराइए’ पोस्ट पर क्या बोले Gautam Gambhir?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के रिश्तों को लेकर पिछले कई सालों से क्रिकेट गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी के उस ऐतिहासिक छक्के पर गंभीर की टिप्पणियों ने अक्सर फैंस के बीच बहस छेड़ी है। लेकिन 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान इन दोनों दिग्गजों के बीच एक बेहद खूबसूरत और दोस्ताना पल देखने को मिला।

    भारत की न्यूजीलैंड पर 96 रनों की शानदार जीत के बाद, धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने गंभीर को थोड़ा और मुस्कुराने की सलाह दी।

    धोनी के ‘कोच साहब मुस्कुराइए’ पोस्ट पर क्या बोले गंभीर?

    भारत के तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया की जीत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

    अहमदाबाद में इतिहास रच दिया गया। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते देखना सुखद रहा। कोच साहब (गंभीर), आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है। गंभीरता के साथ मुस्कान का कॉम्बिनेशन कातिलाना है, बहुत शानदार काम किया। एन्जॉय करो दोस्तों।

    -

    एमएस धोनी

    धोनी ने अपनी पोस्ट में जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए मजाक में यह भी लिखा, "बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है, चैंपियन गेंदबाज।"

    गंभीर का दिल जीतने वाला जवाब

    इतिहास रचने के बाद कोच गौतम गंभीर भी पूरी तरह से खुशी के मूड में नजर आए। धोनी के "कोच साहब" वाले कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर ने लिखा, "और मुस्कुराने की इतनी बड़ी वजह जो है, आपको देखकर बहुत अच्छा लगा।"

    स्टेडियम में साथ दिखे 'कैप्टन कूल' और 'हिटमैन'

    इस महामुकाबले के दौरान धोनी खुद स्टेडियम में मौजूद थे। मैच से पहले वे 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा के साथ ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए, जिसे देखकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

    खबरें और भी