ENG vs IND 5th T20I Live Streaming: आखिरी टी20 का समय बदला, बिना Sony LIV सब्सक्रिप्शन के ऐसे देखें मैच
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ...और पढ़ें

लाज बचाने उतरेगी भारतीय टीम
HighLights
भारतीय टीम सीरीज गंवा चुकी है
बारिश के कारण रद हुआ पहला मैच
अब लाज बचाने उतरेगी श्रेयस की सेना
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद हुआ। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड ने अगले 3 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब आखिरी मैच में भारतीय टीम के पास क्लीन स्वीप से बचने और लाज बचाने का ही मौका बचा है।
लाज बचाने उतरेगी टीम
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सीरीज के आखिरी मैच में लाज बचाने उतरेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? इस मैच की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। साथ ही अगर आपके पास सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप मुकाबले को अपने मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला रोज बाउल, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा। इससे पहले चौथा टी20 मुकाबला रात 10 बजे शुरू हुआ था।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टी20 मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टी20 मुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। अगर आपके पास इसका सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप जियो हॉटस्टार एप पर भी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, अन्य खबरें और मैच रिपोर्ट आपको दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ने को मिल सकती हैं।
खबरें और भी
इंग्लैंड टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।
यह भी पढ़ें- ENG vs IND: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की फजीहत ने बना दिया रिकॉर्ड, 6 साल बाद हुआ ऐसा बुरा काम