'टीम इंडिया को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए', जब बिशन सिंह बेदी के एक बयान ने भारतीय क्रिकेट में मचा दिया था तूफान
1990 के न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन से बिशन सिंह बेदी इतने नाराज थे कि उन्होंने ...और पढ़ें

बिशन सिंह बेदी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही आज के समय में विदेशी दौरों पर भी शानदार प्रदर्शन करती है। हालांकि, 90 के दशक में स्थिति बिल्कुल इसके उलट थी। भारतीय टीम को आसानी से जीत नहीं मिलती थी। यही हाल न्यूजीलैंड दौरे पर 1990 में देखने को मिला था, जहां भारतीय टीम 6 में से सिर्फ एक मैच जीत सकी थी। इसके बाद भारतीय टीम के उस वक्त के मैनेजर रहे स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले बिशन सिंह बेदी को गुस्सा आ गया था।
वे भारतीय टीम के प्रदर्शन से इतने नाराज थे कि उनका कहना था कि टीम को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए। उनका ये बयान खूब चर्चा में रहा था। बेदी भले ही स्पिनर थे लेकिन उनके तेवर किसी तेज गेंदबाज से कम नहीं थे। उस समय टीम इंडिया के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन थे। बेदी के इस तरह के सख्त बयान की वजह से कई खिलाड़ी नाराज भी हो गए थे।
बिशन सिंह बेदी को आया था गुस्सा
दरअसल, 1990 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था, जहां पर पहले टेस्ट मैच में भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में जॉन राइट के 185 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर 459 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 164 रनों पर सिमट गई। नवजोत सिंह सिद्धू ने 51, जबकि कप्तान अजहरूद्दीन ने 48 रनों की पारी खेली।
कीवी टीम ने फॉलोऑन देने का फैसला किया। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने बेहतर बल्लेबाजी की और 269 रन बनाए। हालांकि, पहली पारी में 164 रनों पर सिमटने की वजह से भारत को मात्र दो रन की बढ़त मिली। ऐस में कीवी टीम ने मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया। भारत ने अगले दो मैच ड्रॉ कराए लेकिन सीरीज नहीं जीत सके।
ट्राई सीरीज में भी मिली हार
उसी दौरान भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई सीरीज भी खेली गई। उस सीरीज में टीम इंडिया ने तीन मैच खेले, जिसमें ने भारत को एक मैच में ही जीत मिल सकी।
बिशन सिंह बेदी को आया था गुस्सा
भारतीय टीम में कपिल देव, मनोज प्रभाकर, नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और अजहरूद्दीन जैसे दिग्गज शामिल थे। इसके बाद भी भारत को हार मिली। इस हार के बाद बेदी से सवाल किया गया, तो गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा था कि देश लौटते समय टीम इंडिया को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए।
