विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी और ईशान का फाइनल में नहीं दिखेगा जलवा! केएल राहुल-मोहम्मद सिराज होंगे शामिल

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:32 PM (IST)

केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज को दक्षिण क्षेत्र के लिए दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलने को कहा गया है, जो 6 सितंबर से चेन्नई में होगा।

वैभव सूर्यवंशी-केएल राहुल

वैभव सूर्यवंशी-केएल राहुल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, श्रीलंका सीरीज में बेहतरीन बैटिंग करने वाले देवदत्त पडिक्कल और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से दक्षिण क्षेत्र की ओर से दलीप ट्रॉफी फाइनल में उतरने को कहा गया है। यह मैच 6 सितंबर से चेन्नई में होगा जहां दक्षिण क्षेत्र के सामने पूर्व क्षेत्र की टीम रहेगी।

इस मैच में दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा, पूर्व क्षेत्र के वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के खेलने पर संदेह है। भारतीय टी-20 टीम में शामिल इन खिलाड़ियों को खेलने के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर की अनुमति चाहिए होगी। नाम ना जाहिर करने की शर्त पर एक बीसीसीआई सोर्स ने बताया कि राहुल, पडिक्कल और सिराज को अभी किसी तरह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलनी है।

सेलेक्टर्स चाहते हैं कि राहुल और सिराज खेलें फाइनल

राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि जो भी भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध रहे वह दलीप ट्रॉफी का फाइनल जरूर खेले। इन तीन खिलाड़ियों ने आखिरी बार 27 अगस्त को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेली थी। अब इन्हें 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के विरुद्ध एकदिवसीय सीरीज में खेलना रहेगा।

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन पर फैसला लेंगे गौतम गंभीर

पडिक्कल एकदिवसीय टीम का हिस्सा नहीं है इसलिए शायद वह भारत ए के लिए खेलें। अगर संभव है तो उन्हें दलीप ट्रॉफी खेलनी चाहिए। भारतीय टीम 9 या 10 सितंबर को दिल्ली में इकट्ठा होगी। अगर मुख्य कोच चाहेंगे कि सूर्यवंशी, किशन और तिलक पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक आएं, तो ये दलीप ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अगर मुख्य कोच चाहेंगे कि वह फाइनल खेलकर 10 सितंबर की देर शाम दिल्ली आएं, तो ये ऐसा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मंधाना की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों ने उड़ाए हांगकांग, चीन के होश; जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी से फाइनल में पहुंची लखनऊ, रिंकू सिंह की टीम को बुरी तरह रौंदा