GT vs CSK: गुजरात को हराना नहीं होगा काफी? समझें सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण
चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। जीत से उनके 14 अंक हो जाएंगे, लेकिन स ...और पढ़ें

कैसे CSK की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK Playoff Chances IPL 2026: सीएसके का आज सामना जीटी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए जीटी के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए होगी, लेकिन सिर्फ मैच जीतने से उनका काम नहीं बनने वाला है। ऐसे में जानते हैं सीएसके की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या-क्या करना होगा?
कैसे CSK की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
दरअसल, सीएसके की टीम और जीटी की टीम के बीच अब तक 9 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें से 5 मैच में गुजरात की टीम और 4 बार सीएसके की टीम ने मैच जीते है। सीएसके अगर आज गुजरात को हरा देती है तो उनके 14 अंक हो जाएंगे। अभी सीएसके के 13 मैच में 12 अंक और नेट रन रेट -0.016 है। इसके बाद सीएसके को ये दुआ करनी होगी कि राजस्थान, पंजाब और केकेआर अपने आखिरी मैच गंवा दें।
अगर ऐसा हुआ तो सीएसके, दिल्ली और आरआर के 14-14 अंक होंगे। पंजाब और केकेआर 13-13 अंक तक ही रह जाएंगे। इससे पंजाब और केकेआर का सफर समाप्त हो जाएगा।
नेट रन रेट फिर करेगा तय
इसके बाद नेट रन रेट तय करेगा कि सीएसके, डीसी और आरआर में से कौन-सी टीम प्लेऑफ में जाएगी। अभी सीएसके का नेट रन रेट -0.016 का है, डीसी का नेट रन रेट -0.871 का है, लेकिन आरआर का 0.083 है, जो सबसे बेहतर है। इसलिए सीएसके को गुजरात पर बड़ी जीत हासिल करना चाहेंगे और साथ ही उन्हें दूसरी टीमों के मैचों पर निर्भर रहना होगा।
वहीं, अगर आज चेन्नई सुपर किंग्स हार जाती है तो उसका सफर खत्म हो जाएगा और फिर प्लेऑफ के बचे हुए 1 स्पॉट के लिए 4 टीमें (PBKS, RR, KKR और DC) के बीच ही जंग जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- 'सड़क पर खड़े होकर CSK टीम बस को देखता था...', साई सुदर्शन अब उसी चेन्नई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने को बेताब
यह भी पढ़ें- GT vs CSK: Sanju Samson को चाहिए सिर्फ 23 रन, गुजरात के घर में रचेंगे इतिहास? निशाने पर करियर का बड़ा रिकॉर्ड