विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asia Cup 2025: 'पाकिस्‍तान पर कोई सवाल नहीं', BCCI ने प्रेस कांफ्रेंस में भी कर दिया बॉयकॉट

Updated: Tue, 19 Aug 2025 05:41 PM (IST)

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान मंगलवार को हुआ। मुंबई में एक बैठक के बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और सिलेक्‍शन कमेटी के अध्‍यक्ष अजीत अगरकर प्र ...और पढ़ें

9 सितंबर से शुरू हो रहा एशिया कप। इमेज- बीसीसीआई एक्‍स
9 सितंबर से शुरू हो रहा एशिया कप। इमेज- बीसीसीआई एक्‍स

HighLights

  1. सूर्यकुमार और अगरकर ने की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस
  2. 14 सितंबर को भारत-पाकिस्‍तान की टक्‍कर
  3. पहलगाम हमले के बाद पहली बार होगा सामना

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान मंगलवार को हुआ। मुंबई में एक बैठक के बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और सिलेक्‍शन कमेटी के अध्‍यक्ष अजीत अगरकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान उन्‍हें पाकिस्तान से जुड़े सवालों के जवाब देने से रोक दिया गया। अगरकर को सवाल का जवाब देने से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधि ने रोक दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान से टकराएगी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में तीन बार भिड़ सकता है। ग्रुप स्टेज के बाद 21 सितंबर को सुपर 4 और फाइनल में भी दोनों टीमों के टकराने की संभावना है।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव जारी है। ऐसे में एक वर्ग दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच के पक्ष में नहीं है। केदार जाधव और हरभजन सिंह जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने बीसीसीआई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया है। हरभजन वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच नहीं खेला था। ऐसे में इस मैच को रद करना पड़ा था।

वहीं जाधव ने टीम से पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैचों का बहिष्कार करने का आग्रह किया। जाधव ने एएनआई से बातचीत में कहा था, "मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम को खेलना चाहिए। मेरा यह भी मानना है कि भारत नहीं खेलेगा। भारत जहां भी पाकिस्तान का सामना करेगा, वे वैसे भी जीतेंगे। यह मैच निश्चित रूप से नहीं होना चाहिए। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ऐसा नहीं होगा।"

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 में पानी पिलाते रह जाएंगे ये 4 भारतीय प्‍लेयर! इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकती है टीम इंडिया