Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BCCI ने WPL 2026 के ऑफिशियल पार्टनर अधिकारों के लिए कोटेशन आमंत्रित किए

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 06:40 PM (IST)

    बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आधिकारिक साझेदार अधिकार (ओपीआर) के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक संस्थाएं 1,00,000 रुपये और जीए ...और पढ़ें

    BCCI ने WPL 2026 के ऑफिशियल पार्टनर अधिकारों के लिए कोटेशन आमंत्रित किए

    BCCI ने WPL 2026 के ऑफिशियल पार्टनर अधिकारों के लिए कोटेशन आमंत्रित किए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को निविदा प्रक्रिया के जरिये महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आधिकारिक साझेदार अधिकार (ओपीआर) हासिल करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से बोलिया आमंत्रित की। बीसीसीआई ने कहा कि कोटेशन के लिए अनुरोध (आरएफक्यू) में बोली लगाने और उसके मूल्यांकन से संबंधित नियम और शर्तों की जानकारी दी गई है। 

    बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि आरएफक्यू 1,00,000 रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस और लागू वस्तु एवं सेवा कर की प्राप्ति पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए विशिष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है तथा आरएफक्यू खरीदने की अंतिम तिथि 12 नवंबर है। स्पष्टीकरण 14 नवंबर तक मांगे जा सकते हैं तथा प्रस्ताव दस्तावेजों को अंतिम रूप से प्रस्तुत करने की तिथि 21 नवंबर निर्धारित है।