BCCI ने 51 खिलाड़ियों के लिए किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, विराट-रोहित को लगा जोरदार झटका
बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है। बोर्ड ने पुरुष और महिला दोनों ही टीमों के लिए कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया है। इसमें ...और पढ़ें

BCCI ने रोहित-विराट को दिया झटका
HighLights
BCCI ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया एलान
रोहित-विराट को लगा बड़ा झटका
महिला टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी एलान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है। इसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा बीसीसीआई ने A+ की कैटेगरी को समाप्त कर दिया है, जिसमें पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल था। रोहित-विराट को ए+ की कैटेगरी से हटाकर बी कैटगरी में डाल दिया है।
बीसीसीआई ने नए अनुबंध में ए कैटेगरी से शुरुआत की है, जिसमें शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है। बी कैटेगरी में विराट-रोहित के होने से उन्हें बड़ा नुकसान होगा। अब इन दोनों को सालाना 4 करोड़ रुपए कम मिलेंगे। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया है और ए कैटेगरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है।
रोहित-विराट का डिमोशन
रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हुआ है। वे पहले ए+ कैटगरी में शामिल थे, जिसमें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते थे। हालांकि, अब बी कैटेगरी में होने की वजह से इन दोनों दिग्गजों को बीसीसीआई की तरफ से सालाना 3 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। इस तरह से इन दोनों को सालाना 4 करोड़ का नुकसान होने वाला है। रोहित और विराट दोनों ही अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है।
पुरुष टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
कैटेगरी ए:- शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
कैटगरी बी:- रोहित शर्मा, विराट कोहली, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।
कैटेगरी सी:- अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि विश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।
महिला टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
कैटेगरी ए:- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा।
कैटगरी बी:- रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा।
कैटेगरी सी:- राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधती रेड्डी, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसाबिन्स।
यह भी पढ़ें- OMA vs ZIM: तीन खिलाड़ियों की बड़ी उपलब्धि के साथ जिम्बाब्वे ने बजाया जीत का बिगुल, ओमान को आसानी से रौंदा
यह भी पढ़ें- T20 World Cup में दर्शकों के लिए तरस रहा ईडन गार्डेंस, इटली-स्कॉटलैंड मैच में स्टेडियम पूरी तरह रहा खाली?

