Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम के खिलाफ एक्शन! पाकिस्तान ने बदल दी अपनी पूरी वनडे टीम

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 07:14 PM (IST)

    बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने टीम का एलान कर दिया है। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को वनडे टीम से बाहर का रास्त ...और पढ़ें

    बाबर आजम

    बाबर आजम

    HighLights

    1. बाबर आजम वनडे टीम से ड्रॉप

    2. पाकिस्तान ने 6 नए खिलाड़ियों को किया शामिल

    3. बांग्लादेश के खिलाफ होनी है वनडे सीरीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बाबर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और इसके बाद उन्हें अब टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान को बांग्लादेश का दौरा करना है, जहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए बाबर को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

    पाकिस्तान के सेलेक्टर ने सीरीज के लिए 6 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा भी विश्व कप में बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके थे लेकिन उन्होंने अपनी जगह बचा ली है। इसके अलावा वनडे टीम की कप्तानी शाहीन अफरीदी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। अफरीदी भी टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेल नहीं दिखा सके थे लेकिन इसका असर वनडे टीम के सेलेक्शन पर नहीं पड़ा।

    बाबर आजम हुए ड्रॉप

    पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। वे सुपर-8 चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इस दौरान बाबर ने मात्र 91 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन रहा था। बाबर को पहले टी20 से ड्रॉप किया गया था लेकिन उनके अनुभव के आधार पर वर्ल्ड कप में वापस लाया गया था। हालांकि, वे अपनी टीम के लिए अच्छा नहीं कर सके और अब वनडे टीम से भी बाहर हो चुके हैं।

    बाबर हाल के समय में वनडे में भी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने 2025 में 17 वनडे मैच खेले, जिसमें 34 की औसत के साथ 544 रन बनाए। आजम लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं और इस वजह से उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी है।

    खबरें और भी

    6 नए खिलाड़ी टीम में शामिल

    बाबर को ड्रॉप करने के अलावा सेलेक्शन कमेटी ने टीम में 6 नए चेहरों को शामिल किया है। इसमें अब्दुल समद, माज सदाकत, मोहम्मद गाजी गोरी, साद मसूद, साहिबजादा फरहान और शामिल हुसैन का नाम शामिल है। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज 11 मार्च से शुरू होने वाली है और तीनों मैच ढाका में खेले जाने हैं।

    वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

    शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैजल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शामिल हुसैन।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup: 'कोलंबो के उसी होटल में तो था पाकिस्तान, फिर क्यों हारा?...', Dinesh Karthik ने इंग्लैंड के दिग्गजों को घेरा

    यह भी पढ़ें- साहिबजादा फरहान से अभिषेक शर्मा को बड़ा खतरा, छिन सकता है दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का ताज