Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंकेश अंबानी के घर से शुरू हुआ अर्जुन तेंदुलकर की शादी का फंक्शन, वीडियो में भावुक दिखे पिता सचिन तेंदुलकर

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 10:00 AM (IST)

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। मुंकेश अंबानी के जामगर वाले घर से इसकी शुरूआत हुई और पिता सचिन इस ...और पढ़ें

    अर्जुन तेंदुलकर की शादी

    अर्जुन तेंदुलकर की शादी

    HighLights

    1. मुकेश अंबानी के घर से शुरू हुआ शादी का फंक्शन

    2. अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की 5 मार्च को होगी शादी

    3. सचिन तेंदुलकर दिखे भावुक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के लिए प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत मुकेश अंबानी के जामनगर वाले घर से हुई। अर्जुन सानिया चंडोक से शादी करने वाले हैं, जिनके पिता मुंबई के बड़े बिजनेसमैन हैं। अर्जुन तेंदुलकर की प्री-वेडिंग की शुरूआत वहां से हुई, जहां पर अनंत अंबानी की सबसे चर्चित शादी हुई थी। इस मौके पर पिता सचिन तेंदुलकर ने माइक थामा और खुलकर अपनी बात रखी।

    अर्जुन के प्री-वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय धमाल मचा रही हैं। इस दौरान मुकेश अंबानी से लेकर नीता अंबानी तक सभी मौजूद रहे। अर्जुन-सानिया भगवान गणेश से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए। बता दें कि हाल ही में सचिन ने कई दिग्गज हस्तियों को शादी का न्योता दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे चर्चित रहा था। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को होने वाली है।

    मुकेश अंबानी के घर से फंक्शन की शुरूआत

    अर्जुन तेंदुलकर की शादी का फंक्शन उसी जगह से शुरू हुआ, जहां से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुरूआत हुई थी। इस मौके पर नीता अंबानी काफी खुश दिखाई दी और उन्होंने अनंत-राधिका की शादी का भी जिक्र किया। यही नहीं नीता अंबानी ने अर्जुन के बचपन के दिन भी याद किए।

    नीता अंबानी ने कहा, "ये वही जगह है, जहां पर हम दो साल पहले अनंत और राधिका की शादी के लिए इकठ्ठा हुए थे। सचिन और अंजलि दोनों ही हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं और आज इस मौके पर शामिल होकर मैं बहुत खुश हूं। अर्जुन को मैंने अपने स्कूल में एक छोटे से लड़के के रूप में देखा, जो आज यहां पर सबसे खूबसूरत सफर की शुरूआत करने के लिए खड़ा है।"

    खबरें और भी

     

    सचिन तेंदुलकर ने थामा माइक

    सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर माइक थामा और उन्होंने कहा, "इस कपल को को आगे के सफर के लिए आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर जगह हम नहीं चुन सकते थे। आप लोगों ने यहां पर बुलाया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

    तेंदुलकर ने आगे कहा, "जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर उसका मां-बाप से परिचय कराता है, तो पता चलता है कि वो अब बड़ा हो गया है। ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। मुझे बस इतना कहना है कि अर्जुन मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हें कोई वैसा मिला है कि तुम जितना प्यार उससे करते हो, वो भी उतना ही प्यार तुमसे करती है।"

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी ने दिखाया कमाल तो गेंदबाजी के हुए बुरे हाल, जिम्बाब्वे पर जीत के बावजूद गंभीर-सूर्या को होगी टेंशन

    यह भी पढ़ें- ENG vs NZ: न्‍यूजीलैंड की मुट्ठी में पाकिस्‍तान का भाग्‍य, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कुदरत का निजाम भी नहीं आएगा काम