यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने दिया विवादित बयान, इस भारतीय खिलाड़ी को मारना चाहते हैं मुक्का
पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह ...और पढ़ें

HighLights
- अबरार अहमद ने दिया बड़ा बयान
- भारतीय खिलाड़ी पर बरसाना चाहते हैं मुक्के
- एशिया कप-2025 में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे अबरार अहमद
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने बेतुके सेलिब्रेशन से हमेशा ही दूसरी टीम के हाथों शिकार होने वाले और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने भारत से फिर पंगा लिया है। एशिया कप में अपने हर पैंतरे को फेल पाने वाले अबरार अब जुबान से भारतीय खिलाड़ियों पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने एक भारतीय को मुक्के मारने की बात कही है।
पाकिस्तान को एशिया कप-2025 में तीन मौकों पर भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ी थी। फाइनल में पाकिस्तान जीतता दिख रहा था, लेकिन फिर तिलक वर्मा और शिवम दुबे की पारी ने पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी। अबरार इन मैचों में टीम का हिस्सा थे और जमकर कुटे थे।
आता है गुस्सा
अबरार हाल ही में पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू दे रहे थे। तभी उनसे सवाल पूछा गया कि वो एक कौनसा क्रिकेटर है जो आपके सामने हो और आप उससे बॉक्सिंग करना चाहें, जिसपर बड़ा गुस्सा आता है? इसके जवाब में अबरार ने कहा, "मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूं और शिखर धवन सामने खड़ा हो।"
इसके बाद शो की एंकर ने कहा, "ओह हो जी। शिखर धवन क्या आप तैयार हैं?
धवन ने बोला था हमला
धवन ने साल 2025 में अपने बयानों से कई बार पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था। इंग्लैंड में खेली गई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस की तरफ से खेलने वाले धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद शाहिद अफरीदी भी काफी गुस्सा हो गए थे क्योंकि फिर पूरी टीम ने ये मैच खेलने से मना कर दिया था।
