विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शादी का वादा करके 3 साल रखे शारीरिक संबंध', Delhi Capitals के स्‍टार खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप; क्रिकेटर ने दी सफाई

Updated: Wed, 24 Jun 2026 02:32 PM (IST)

आईपीएल 2026 के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स के युवा खिलाड़ी पर महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। हालांकि, विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने इन आरोपों को खारिज किया है।

एमएस धोनी के साथ अभिषेक पोरेल

एमएस धोनी के साथ अभिषेक पोरेल

HighLights

  1. दिल्‍ली कैपिटल्‍स के युवा खिलाड़ी पर गंभीर आरोप

  2. शादी का वादा करके महिला के साथ बनाए शारीरिक संबंध

  3. शिकायत दर्ज होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के युवा खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर महिला से शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आईपीएल 2026 के बाद पोरेल के खिलाफ हुगली जिले के मगरा पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज हुई। हालांकि, क्रिकेटर ने इन आरोपों को खारिज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला और उनकी मां ने संयुक्‍त रूप से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आधिकारिक रूप से जांच करना शुरू कर दिया है। आरोप लगाने वाली महिला ने बताया कि वो क्रिकेटर के साथ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

क्रिकेटर ने बनाई दूरी

महिला ने बताया कि अभिषेक पोरेल ने पिछले एक या ज्‍यादा समय से उनसे दूरी बनाई, लेकिन इससे पहले वो शादी का वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। शिकायत में यह भी ध्‍यान दिलाया गया कि महिला को हमले और आपराधिक धमकी का शिकार भी होना पड़ा।

पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हमें शिकायत प्राप्‍त हुई है और हमने जांच शुरू कर दी है।' इस आरोप ने एक बार फिर भारत के उभरते क्रिकेटरों के बीच चिंता की बात बढ़ा दी है। इससे पहले विपराज निगम और यश दयाल में इसी तरह के आरोपों में पुलिस जांच से गुजर चुके हैं।

पुलिस जांच में बात करूंगा: पोरेल

बहरहाल, अभिषेक पोरेल ने मजबूती से खुद का बचाव किया और गंभीर आरोप लगने पर किसी प्रकार की गलती से इनकार किया। क्रिकेटर ने दावा किया कि उनकी सफलता को देखते हुए उन्‍हें निशाना बनाया जा रहा है और वो अपना पक्ष पुलिस के सामने रखेंगे।

अभिषेक पोरेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं अभी अच्‍छा खेल रहा हूं तो कई चीजें सामने आ रही हैं। मैं इस बारे में तब बात करूंगा जब पुलिस जांच करेगी। मैंने अब तक पुलिस से बातचीत नहीं की है।'

चार मैचों में मिला मौका

घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्‍व करने वाले अभिषेक पोरेल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल 2026 के लिए अपने साथ जोड़ा। केएल राहुल और पाथुम निसंका की जोड़ी के कारण पोरेल को सीमित मौके मिले। पोरेल आईपीएल 2026 सीजन में शुरुआती तीन मैचों में इंपैक्‍ट सब बनकर खेले। उन्‍हें सीजन में कुल 4 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्‍होंने एक अर्धशतक सहित कुल 108 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर विप्रज निगम को ब्लैकमेल करने वाली युवती के खिलाफ बाराबंकी में मुकदमा

यह भी पढ़ें- IPL-2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल? खुद किया खुलासा, RCB को बताया झूठा

यह भी पढ़ें- RCB को बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न मामले में फंसे Yash Dayal नहीं खेलेंगे IPL 2026; मिलती रहेगी फीस