विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: मोहम्‍मद शमी को 1 मुकाबले बाद ही बेंच पर बैठाया, भारत की प्‍लेइंग 11 में 3 बदलाव

Updated: Fri, 31 Jan 2025 06:44 PM (IST)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ...और पढ़ें

3 बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई
3 बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. सीरीज में 2-1 से आगे है भारतीय टीम
  2. रिंकू सिंह की प्‍लेइंग 11 में वापसी
  3. शिवम दुबे को भी मिला मौका

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्‍लेबाजी करेगी। पिछला टी20 हारने के बाद अब भारत की प्‍लेइंग 11 में 3 बदलाव किए गए हैं। 1 मैच के बाद ही मोहम्‍मद शमी की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका‍ मिला है।

अर्शदीप की हुई वापसी

पिछले मैच में आराम करने वाले अर्शदीप सिंह की प्‍लेइंग 11 में वापसी हो गई है। वहीं शमी को बेंच पर बैठा दिया गया है। 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले शमी को 1 ही मैच खेलने का मौका मिला। शमी वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल के बाद चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनकी इंजरी हुई थी। 

इसके बाद राजकोट के निरंजन शाह स्‍टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में शमी की वापसी हुई थी। इस मुकाबले में उन्‍होंने 3 ओवर किए थे और कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे।  अलावा भारत की प्‍लेइंग 11 में रिंकू सिंह और शिवम दुबे की एंट्री हुई है। ध्रवु जुरेल की जगह रिंकू को और वॉशिंगटन सुंदर की जगह दुबे को अंतिम 11 में जगह दी गई है।

भारत की प्‍लेइंग 11 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। 

भारत टीम इस प्रकार है

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे , रमनदीप सिंह, हर्षित राणा।

सीरीज जीतने पर भारत की नजर

5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आग चल रही है। कोलकाता और चेन्‍नई में खेले गए पहले और दूसरे टी20 को भारतीय टीम ने 7 और 2 विकेट से आने नाम किया था। राजकोट में खेले गए तीसरे मैच में इंग्‍लैंड ने भारत को 26 रन से हराया था। आज सूर्यकुमार यादव की कोशिश सीरीज पर कब्‍जा करने पर होगी।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Live Score: टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, सूर्यकुमार ने किए तीन बदलाव; शमी बाहर दुबे की हुई वापसी