विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ODI में Team India हुई तीन हजारी, वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार बना ये रिकॉर्ड, इंदौर में दूसरी बार रचा इतिहास

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Updated: Sun, 24 Sep 2023 09:21 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में आज भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। इस बीच भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रिकॉर्ड्स का अंबार ...और पढ़ें

भारत वनडे में दुनिया की सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम बन गई है। फोटो- एक्स से साभार
भारत वनडे में दुनिया की सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम बन गई है। फोटो- एक्स से साभार

HighLights

  1. दूसरे वनडे में आज भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया।
  2. भारत वनडे में दुनिया की सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम बन गई है।
  3. आज सबसे ज्यादा छक्के सूर्यकुमार की पारी में लगे।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India complete three thousand sixes in ODI cricket: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में आज भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। इस बीच भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रिकॉर्ड्स का अंबार लगा दिया है।

जीत के लिए भारत ने रखा 400 का लक्ष्य-

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने रिकॉर्ड तोड़ 400 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। भारत के लिए 2 बल्लेबाजों ने शतक और दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए।

भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास-

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों ने शतक लगाए। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाए। वहीं सूर्याकुमार यादव की पारी से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्रीन को लगातार 4 छक्के भी पड़े। इसके साथ ही भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच की वनडे पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। 

वनडे में पूरे हुए 3 हजार छक्के-

इससे पहले भारत ने 10 साल पहले 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर सबसे ज्यादा 19 छक्के जड़े थे। इसके साथ ही भारत वनडे में दुनिया की सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम बन गई है। भारत ने आज के मैच में टीम के लिए 3 हजार छक्के पूरे किए हैं।

ये भी पढ़ें:- मिल गया नंबर- 4 का तोड़, इंदौर में आया Shreyas Iyer के नाम का तूफान, आलोचकों के मुंह पर जड़ा करारा तमाचा

भारत के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के-

छक्के टीम मैदान साल
19 ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2013
10 न्यूजीलैंड इंदौर 2023
18 बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
18 न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 2009
18 ऑस्ट्रेलिया इंदौर 2023

19 छक्के जड़कर भारत ने 3 हजार का ये मुकाम हासिल किया। अगर आज के मैच की बात करें तो सबसे ज्यादा छक्के सूर्यकुमार की पारी में लगे।

आइए देखते हैं आज किस बल्लेबाज ने कितने छक्के लगाए-

छक्के खिलाड़ी
6 सूर्यकुमार यादव
4 शुभमन गिल
3 श्रेयस अय्यर
3 केएल राहुल
ईशान किशन

ये भी पढ़ें:- Suryakumar Yadav ने बल्ले से मचाया गदर, 37 गेंद में कूटे 72 रन, AUS के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड