विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: रवींद्र जडेजा का टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, महान ऑलराउंडर्स के खास क्लब का बने हिस्सा

Published: Mon, 17 Aug 2026 07:33 PM (IST)

India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिया। उन्होंने ...और पढ़ें

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Sri Lanka, Ravindra Jadeja। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेलते हुए भारत के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिया। उन्होंने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेहतरीन बॉलिंग की और 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिससे वे दुनिया के मात्र चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। इसके अलावा वे पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के बाद मात्र दूसरे भारतीय बने हैं।

टीम इंडिया ने श्रीलंका पर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बढ़त बना ली है। जडेजा ने गेंद के साथ अहम रोल निभाया। उन्होंने 3 विकेट चटकाए और इसी के साथ इतिहास भी बना दिया। जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ जैसे ही 2 विकेट लिया, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। अब वे कपिल देव के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

रवींद्र जडेजा ने बनाया खास रिकॉर्ड

जडेजा इस टेस्ट मैच से पहले 348 विकेट ले चुके थे। उन्हें 350 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेटों की जरूरत थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए और उनके अब टेस्ट क्रिकेट में 351 विकेट हो गए हैं। जडेजा इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में 350+ विकेट लेने वाले और 4000+ रन बनाने वाले दुनिया के मात्र चौथे क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले तीन खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है।

भारत के कपिल देव, इंग्लैंड के इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी ये कारनामा कर चुके थे। अब जडेजा ने इन दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुशा और केशारा नुवंथा को शिकार बनाया।

भारत की मुकाबले में मजबूत पकड़

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने 462 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 284 रनों पर समेट दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में ही 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है। जडेजा के अलावा मानव सुथार गेंद से शानदार रहे। उन्होंने 4 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया और भारतीय टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: सुथार-जडेजा के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने, दिनुशा की शतकीय पारी के बावजूद बैकफुट पर मेजबान

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्‍स 2026 के लिए अफगानिस्‍तान स्‍क्‍वाड का एलान, राशिद खान समेत दिग्‍गज खिलाड़‍ियों को नहीं मिली जगह