Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS vs BAN: हसन महमूद ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ डाला जेसन गिलेस्‍पी का 23 साल पुराना रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 02:58 PM (IST)

    बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने डारविन में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 55 रन देकर छह विकेट झटके। महमूद ने जेसन गिलेस्‍पी का 23 साल पुर ...और पढ़ें

    हसन महमूद

    हसन महमूद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने गुरुवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में छह विकेट लेकर अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने डारविन में मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर कहर बरपाते हुए 17 ओवर में तीन मेडन सहित 55 रन देकर छह विकेट झटके।

    महमूद के दम पर ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी केवल 53 ओवर में 198 रन पर ढेर हो गई। ऑस्‍ट्रेलिया का बांग्‍लादेश के खिलाफ यह सबसे कम टेस्‍ट स्‍कोर है। इसके बाद बांग्‍लादेश ने तगड़ा पलटवार किया और पहले दिन स्‍टंप्‍स तक 24 ओवर में एक विकेट खोकर 96 रन बनाए। मेहमान टीम अभी ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर से 102 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट बचे हैं।

    महमूद ने बनाया रिकॉर्ड

    हसन महमूद ऑस्‍ट्रेलिया और बांग्‍लादेश के बीच टेस्‍ट मैच में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्‍पी के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2003 में बांग्‍लादेश के खिलाफ 38 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।

    बांग्‍लादेश की तरफ से महमूद से पहले सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी आंकड़े का रिकॉर्ड मुस्‍ताफिजुर रहमान के नाम दर्ज था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2017 में चट्टोग्राम में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन देकर चार विकेट झटके थे। बता दें कि हसन महमूद ऑस्‍ट्रेलिया-बांग्‍लादेश टेस्‍ट में पारी में पांच विकेट लेने वाले तीन गेंदबाज बने हैं।

    खबरें और भी

    पहले बांग्‍लादेशी गेंदबाज

    याद दिला दें कि ऑस्‍ट्रेलिया-बांग्‍लादेश टेस्‍ट मैचों में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड पूर्व लेग स्पिनर स्‍टुअर्ट मैकगिल के नाम दर्ज है। मैकगिल ने 2006 में फतुल्‍लाह में बांग्‍लादेश के खिलाफ 108 रन देकर 6 विकेट झटके थे। इसके बाद नाथन लियोन का नाम आता है, जिन्‍होंने 2017 में सात विकेट झटके थे।

    हसन महमूद ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट मैच की एक पारी में पांच या ज्‍यादा विकेट लेने वाले पहले बांग्‍लादेशी गेंदबाज बने। महमूद ने ट्रेविस हेड, जैक वेदरफील्‍ड, स्‍टीव स्मिथ, पैट कमिंस, मिचेल स्‍टार्क और नाथन लियोन को अपना शिकार बनाया।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Nikhil Chaudhary? जिन्होंने बिना नागरिकता के भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला इंटरनेशनल मैच; 62 साल का सूखा खत्म

    यह भी पढ़ें- BAN vs AUS: 0 रन पर 3 विकेट, बांग्‍लादेशी गेंदबाजों ने उड़ाए ऑस्‍ट्रेलिया के होश; कंगारू टीम शर्मनाक क्‍लब में हुई शामिल