विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuldeep Yadav ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, ODI में ऐसा कमाल करने वाले में बने चौथे स्पिनर

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Updated: Wed, 13 Sep 2023 12:04 PM (IST)

चोट के बाद वापसी करने वाले कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भारतीय टीम के लिए मैच विजेता बन कर उभरे हैं। द्विपक्षीय सीरीज में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किय ...और पढ़ें

श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान कुलदीप यादव। फोटो- एपी
श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान कुलदीप यादव। फोटो- एपी

HighLights

  1. वनडे क्रिकेट में कुलदी ने लिए पूरे किए 150 विकेट
  2. भारत की तरफ से सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले स्पिनर बने
  3. वर्ल्ड क्रिकेट में चौथे स्पिनर जिन्होंने सबसे तेज 150 विकेट लिए

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर लीजेंड अनिल कुंबले (Anil Kumble) को पीछे छोड़ दिया। कुलदीप ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, दुनिया के चौथे स्पिनर बने।

चोट के बाद वापसी करने वाले कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए मैच विजेता बन कर उभरे हैं। द्विपक्षीय सीरीज में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब एशिया कप में गदर मचा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप ने पांच विकेट चटकाए थे। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट हासिल किए। वह टूर्नामेंट में कुल 9 विकेट ले चुके हैं।

अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे

श्रीलंका के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन से कुलदीप यादव ने महान स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, कुलदीप ने वनडे करियर में भारत के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। कुलदीप यादव केवल 88 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में 150 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए। उन्होंने महान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 106 मैच में 150 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK के बीच नहीं होगा फाइनल! SL के पास है फैंस को झटका देने का फॉर्मूला; जानें क्‍वालीफिकेशन सिनेरियो

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जमाई धमक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बात करें तो कुलदीप इस माइल स्टोन तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज स्पिनर हैं। वह केवल सकलैन मुश्ताक (78 मैच), राशिद खान (80 मैच) और अजंता मेंडिस (84 मैच) से पीछे हैं। कुलदीप के दमदार प्रदर्शन से भारत ने 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: यह टीम जीतेगी वर्ल्ड कप, भारत के हरफनमौला खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा