अभी भी कार्टून देखते हैं गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी, कहा- 'मुझे मजा आता है'
वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि वह अभी भी कार्टून देखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें रिलेक्स करना होता है तो वह कार्टन चैनल लगा लेते हैं। ...और पढ़ें
-1780047222986_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी को कार्टून देखना पसंद है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बैटिंग के कारण गेंदबाजों के लिए खौफ का नाम बने हुए हैं। जिस अंदाज में वह इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखने के बाद हर गेंदबाज चाहता है कि उनका सामना न करना पड़े। वैभव सिर्फ 15 साल के हैं। एक ओर जहां वह मैदान पर बड़े-बड़ों पर भारी पड़ रहें तो दूसरी ओर अपने बचपन का भी लुत्फ ले रहे हैं।
बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल-2026 के एलिमिनेटर में 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी ने तूफान खड़ा कर दिया था। वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जमाने से चूक गए थे। उनकी इस पारी ने राजस्थान को दूसरे क्वालिफायर में जगह दिलाई।
अभी भी देखते हैं कार्टून
सभी को लगता होगा कि वैभव अब क्रिकेट में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में वह अपना बचपन भूल गए होंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह कार्टन देखने बैठ जाते हैं।
वैभव ने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा, "दो-तीन साल पहले जब मैं घर पर रहता था तो वहीं मैच खेलता था और प्रैक्टिस करता था। जब भी मुझे घर पर फ्री टाइम मिलता था तो मैं कार्टून देखता था। मुझे काफी मजा आता था। अभी भी जब भी मुझे थोड़ी शांति और आराम चाहिए होता है तो मैं कार्टून देखता हूं। मैं अपने कमरे में बैठता हूं और जो भी कार्टून मुझे पसंद होता है वो देखता हूं। मुझे काफी अच्छा लगता है।"
खबरें और भी
गुजरात के खिलाफ कमाल की उम्मीद
अपनी तूफानी बैटिंग से राजस्थान को दूसरे क्वालिफायर में पहुंचाने वाले वैभव सूर्यवंशी की कोशिश होगी की गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका बल्ला चले और वह जमकर रन बनाए। गुजरात के खिलाफ राजस्थान की जीत वैभव की पारी पर काफी हद तक टिकी हुई है। अगर वैभव का बल्ला चल गया तो फिर किसी भी गेंदबाज को मौका नहीं मिलेगा। गुजरात वही टीम है जिसके खिलाफ वैभव ने अपना पहला आईपीएल शतक जमाया था।