विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi ने नहीं दिया 10वीं का एग्‍जाम, प्रिंसिपल बोले- वह अगली परीक्षा जरूर देंगे

Updated: Tue, 17 Feb 2026 03:41 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी ने 10वीं की परीक्षा नहीं दी है। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के प्रिंस ...और पढ़ें

HighLights

  1. अंडर-19 विश्‍व कप में वैभव ने किया कमाल

  2. 17 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

  3. पोद्दार इंटरनेशनल था परीक्षा सेंटर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्‍य माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी ने 10वीं की परीक्षा नहीं दी है। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं आज, 17 फरवरी से शुरू हुईं और 11 मार्च तक चलेगी। मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के प्रिंसिपल आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बात करने के बाद दैनिक जागरण को बताया था कि व्यस्तता के कारण वह इस बार 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएगा।

प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने बताया

आज वैभव परीक्षा देने भी नहीं पहुंचे। वैभव का परीक्षा फॉर्म भरा गया और एडमिट कार्ड भी आया। उनका परीक्षा सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल है। पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी आज अनुपस्थित हैं। वह परीक्षा केंद्र पर नहीं आए हैं। सीबीएसई की नीति के अनुसार हमने उन्हें अनुपस्थित दर्ज कर लिया है। यदि कोई छात्र अनुपस्थित होता है, तो हमें उसे अनुपस्थित दर्ज करना पड़ता है। हमें उम्मीद थी कि वह परीक्षा देने आएंगे, लेकिन अन्य कई जिम्मेदारियां हैं। हो सकता है क्रिकेट मैच हो या अभ्यास हो। मुझे लगता है कि वह अगली परीक्षा जरूर देंगे।"

 

 

 

क्रिकेट खेलने में व्‍यस्‍त हैं

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में खत्‍म हुए अंडर-19 विश्‍व कप 2026 में उन्‍होंने बल्‍ले से कहर ढाया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय और दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले प्‍लेयर थे। वैभव ने 7 पारियों में 62.71 की औसत और 169.50 की स्‍ट्राइक रेट से 439 रन जड़े थे। इस दौरान उन्‍होंने 1 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई थीं।

फाइनल में खेली आतिशी पारी

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का बल्‍ला गरजा था। उन्‍होंने 15 चौकों और 15 छक्‍कों की मदद से 80 गेंदों पर 175 रन कूट दिए थे। ऐसे में उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के साथ ही प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। अब यह बल्‍लेबाज रियान पराग की कप्‍तानी वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स से आईपीएल 2026 में खेलता हुआ नजर आएगा। वैभव ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले थे 252 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्‍होंने 35 गेंदों पर शतक जड़कर सभी को चौंका दिया था।

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi के सामने अब बोर्ड एग्जाम की चुनौती! क्या देंगे 10वीं की परीक्षा? सामने आया बड़ा अपडेट

 

यह भी पढ़ें- सचिन जैसा टैलेंट तो उन जैसा ट्रीटमेंट क्यों नहीं? Vaibhav Suryavanshi के लिए शशि थरूर ने उठाई आवाज