Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs RR Eliminator: Vaibhav Suryavanshi के लिए मुसीबतें खड़ी करेंगे कप्‍तान पैट कमिंस, 3 मास्‍टर प्‍लान कर रखे हैं तैयार

    Updated: Wed, 27 May 2026 04:29 PM (GMT+05:30)

    एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने आरआर के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए तीन अलग-अलग प्लान तैयार किए हैं। ...और पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi के लिए पैट कमिंस ने 3 प्लान तैयार किए

    Vaibhav Suryavanshi के लिए पैट कमिंस ने 3 प्लान तैयार किए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच आज न्यू चंडीगढ़ में एसआरएच और आरआर के बीच में खेला जाना है। इन दोनों टीमों में से एक टीम का आज आईपीएल 2026 फाइनल में पहुंचने का सपना टूटने वाला है।

    एसआरएच ने इस सीजन आरआर को दोनों बार हराया है और अब उनकी नजरें जीत की हैट्रिक पर है, लेकिन पैट कमिंस के सामने सबसे बड़ी चुनौती 15 साल के वैभव सूर्यवंशी है। एलिमिनेटर मैच से पहले एसआरएच कप्तान पैट कमिंस ने वैभव के लिए तीन अलग-अलग प्लान तैयार किए हैं। 

    Vaibhav Suryavanshi के लिए पैट कमिंस ने 3 प्लान तैयार किए

    दरअसल,एलिमिनेटर से पहले जियो हॉटस्टार से बात करते हुए पैट कमिंस ने माना कि वैभव जैसे बल्लेबाज के लिए एक नहीं, तीन प्लान चाहिए। कमिंस ने कहा, "एक गेंदबाज के तौर पर आप अपनी ताकत जानते हो। लेकिन हर टीम में एक दो खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो मैच छीन सकते हैं। उनके लिए प्लान B और C पर ज्यादा काम करना पड़ता है। हम वैभव के लिए प्लान बनाएंगे। पिछली बार उसने शतक लगाया था, लेकिन कई बार हमने उसे अच्छी बॉलिंग करके शांत भी रखा। कई बार वो हमसे दूर निकल गया। हम उससे सीखेंगे।"

    राजस्थान के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड क्या हैदराबाद को फायदा देगा? इस पर कमिंस ने कहा कि हर मैच नई शुरुआत होती है। आप फिर से जीरो से शुरू करते हो, लेकिन पुराने मैच से सीख जरूर लेते हो। हमने उन्हें दो बार खेला है। उनके काफी खिलाड़ियों को अच्छे से देखा है। हमारे कई लड़के उन मैचों को याद करेंगे जहां उन्हें कामयाबी मिली थी। जिस टीम के खिलाफ पहले जीते हो उसके सामने खेलना अच्छा लगता है।

    खबरें और भी

    राजस्थान पर दबदबा बनाए हुए हैदराबाद

    एलिमिनेटर मैच नॉकआउट है और दोनों टीमें नए तरीके से शुरुआत करेंगी, लेकिन कमिंस का मानना है कि इस सीजन आरआर के खिलाफ मिली सफलताएं उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएंगी।

    उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हर मैच नई शुरुआत होती है, लेकिन आप पिछले मैच से सीख जरूर लेते हैं। हम उनसे इस सीजन दो बार खेल चुके हैं। हमने उनके कई खिलाड़ियों को करीब से देखा है। हमारे खिलाड़ी उन मैचों को याद कर सकते हैं, जहां उन्हें कामयाबी मिली थी और उसी आत्मविश्वास के साथ फाइनल चरणों में उतर सकते हैं। जिस टीम के खिलाफ आपको पहले सफलता मिली हो, उसके खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा लगता है।

    यह भी पढ़ें- SRH vs RR Eliminator: 13 साल बाद फिर एलिमिनेटर में भिड़ेंगे हैदराबाद-राजस्थान, जो हारा टूर्नामेंट से होगा बाहर

    यह भी पढ़ें- Kohli को ड्रॉप, Vaibhav Suryavanshi को मौका..., CSK के पूर्व स्टार ने IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-11 चुनकर चौंकाया