'Vaibhav Suryavanshi को डेब्यू न कराना सही फैसला...', पूर्व भारतीय दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट का किया बचाव
आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में भारत की 0-2 की हार के बाद, युवा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न दिए जाने पर सवाल उठे। ...और पढ़ें
-1782728508674_m.webp)
Vaibhav Suryavanshi को डेब्यू नहीं कराने का फैसला सही
HighLights
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड टी20आई सीरीज में नहीं मिला डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं कराने का फैसला सही- अंबाती रायडू
अंबाती रायडू ने इंडिया टीम मैनेजमेंट का किया बचाव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ambati Rayudu on Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का हर किसी को इंतजार था। सभी को ये उम्मीद थी कि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे मैच में युवा को डेब्यू का मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वहीं, दो मैचों की टी20आई सीरीज भारत ने गंवाई। दूसरे मैच में आयरलैंड ने इंडिया को 1 रन के करीबी अंतर से हराया। इस शर्मनाक हार के बाद जहां फैंस और कई पूर्व दिग्गज वैभव को डेब्यू कैप न सौंपने पर मैनेजमैंट पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं, पूर्व भारतीय बैटर अंबाती रायडू ने इस बहस में एक अलग राय दी है।
'Vaibhav Suryavanshi को डेब्यू न कराना सही फैसला'
दरअसल, अंबाती रायडू का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने का फैसला पूरी तरह सही था और यह युवा खिलाड़ी के लिए एक शानदार सीखने का दौर साबित होगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रायडू ने टीम के इस फैसले पर सहमति जताई और कहा,
"मुझे लगता है कि मैनेजमेंट ने बिल्कुल सही कदम उठाया।सूर्यवंशी के लिए ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना, भारतीय टीम में खेलने के लिए जरूरी बारिकियों को समझना और अपने रोल को भांपना एक बेहतरीन अनुभव है। जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वह इस अनुभव के साथ मैदान पर ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार होकर उतरेंगे।"
खबरें और भी
रायडू ने सीनियर खिलाड़ियों को बैक किया और कहा कि जो खिलाड़ी टीम में पहले से मौजूद हैं, वे इस मौके के हकदार थे क्योंकि उन्होंने भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वर्ल्ड कप जिताया है। हमें उन पर भरोसा बनाए रखना होगा।
कोच गंभीर की रणनीति पर क्या बोले रायडू?
जब रायडू से ये पूछा गया कि इंडिया हेड कोच गौतम गंभीर के लगातार पार्ट-टाइम गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स को खिलाने की रणनीति पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि द्विपक्षीय सीरीज ही वो जगह होती हैं जहां आप भविष्य के बड़े टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग कॉम्बिनेशन को परख सकते हैं।
रायडू के मुताबिक,
भारतीय टीम हमेशा बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखकर तैयारी करती है। इन द्विपक्षीय मैचों में मैनेजमेंट खुद को यह देखने की छूट देता है कि दो या तीन ऑलराउंडर्स के साथ खेलने पर टीम का संतुलन कैसा रहता है। वहीं, तुलना में जब आप स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों के साथ उतरते हैं। मैं इसे 'एक्सपेरिमेंट' नहीं कहूंगा, बल्कि यह समझने की कोशिश है कि अगर हम इस रास्ते पर आगे बढ़ें तो क्या नतीजे मिलेंगे।
अंबाती रायडू
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20आई सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। 1050 दिन बाद भारत ने टी20आई सीरीज में हार झेली है। आयरलैंड से मिली हार के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में जीत हासिल करना होगा।