Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs RR: करामाती 20वां ओवर करने के बाद छाए तुषार देशपांडे, IPL के दिग्‍गज ने बांधे तारीफों के पुल

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:42 PM (IST)

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन मौजूदा आईपीएल सत्र में तुषार देशपांडे के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। ...और पढ़ें

    11 रन नहीं बनाने दिए।

    11 रन नहीं बनाने दिए।

    HighLights

    1. राजस्‍थान रॉयल्‍स 6 रन से जीता 

    2. गुजरात टाइटंस की दूसरी हार

    3. तुषार ने की कमाल की बॉलिंग

    नई दिल्ली, पीटीआई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन मौजूदा आईपीएल सत्र में तुषार देशपांडे के प्रदर्शन से प्रभावित हैं और उनका कहना है कि गुजरात टाइटंस के विरुद्ध आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज का धैर्यपूर्ण प्रदर्शन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचेगा। देशपांडे ने आइपीएल 2026 में जोरदार शुरुआत की है।

    शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर उन्होंने रॉयल्स को जीत दिलाई। देशपांडे ने आखिरी ओवर में राशिद खान को कैसे छकाया इस पर स्टेन ने प्रसारणकर्ता स्टार स्पो‌र्ट्स को कहा कि तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर बहुत अच्‍छा था। उन्होंने दबाव में एकदम सही यार्कर डालीं, राशिद खान जैसे खिलाड़ी को बाउंड्री लगाने का मौका नहीं दिया।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि एक गेंदबाज के लिए इतने अधिक दबाव वाली स्थिति में शांत रहना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि आपके दिमाग में बहुत सी बातें चलती रहती हैं। लेकिन यह पक्का करना कि बिना दबाव महसूस किए योजना को सही तरीके से लागू किया जाए यह बहुत कम दिखने वाला हुनर है।

    स्टेन ने कहा कि तुषार ने चार परफेक्ट यार्कर डालीं। फिर उन्होंने अपनी लाइन बदली और लेंथ गेंद डाली और ऐसा करके उन्होंने राशिद खान को बड़ा शॉट मारने के लिए उकसाया और वह बाउंड्री पर कैच दे बैठे।

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: राजस्थान ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में गुजरात को हराया, राशिद-रबाडा की पारी भी जीटी को नहीं दिला सकी जीत

    यह भी पढ़ें- GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में हराया, आर्चर-तुषार बने हीरो

    खबरें और भी