Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हार्दिक-अभिषेक नहीं, T20 World Cup 2026 में ये होगा भारत का की प्‍लेयर, सौरव गांगुली ने लिया चौंकाने वाला नाम

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 03:27 PM (IST)

    विश्व कप से पहले भारत की आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज ...और पढ़ें

    विश्‍व कप के लिए तैयार भारतीय टीम।

    विश्‍व कप के लिए तैयार भारतीय टीम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 की 7 फरवरी से शुरुआत होगी। भारत और श्रीलंका संयुक्‍त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। विश्‍व के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली का मानना है कि घरेलू मैदान पर विश्व कप खिताब बचाने की भारत की संभावनाएं काफी हद तक वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर निर्भर करेंगी।

    स्पिन गेंदबाजी होगी अहम

    सौरव गांगुली ने पीटीआई से भारत की विश्‍व कप की तैयारियों पर बात की। उन्‍होंने होम कंडीशन में स्पिन गेंदबाजी अहम होगी। दादा ने कहा, "इससे बड़ा कुछ नहीं (घरेलू विश्व कप) और भारत हमेशा से मेरी पसंदीदा टीम रही है। उनके पास मजबूत स्पिन आक्रमण है और अगर चक्रवर्ती फिट हैं तो यह भारत के लिए अच्छा है।"

    भारतीय टीम में 4 स्पिनर

    आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत ने स्पिन गेंदबाजों पर पूरा भरोसा जताया है। भारतीय स्‍क्वॉड में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों में पिच की गति धीमी होने पर स्पिन गेंदबाजों की निर्णायक भूमिका रहने की उम्मीद है।

    इस कंडीशन में चक्रवर्ती एक अहम हथियार होंगे। इस मिस्ट्री स्पिनर ने 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 51 विकेट लिए हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में छह विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में पहुंचे हैं। बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को चकमा देने की उनकी क्षमता उन्हें भारत की रणनीति का केंद्र बनाती है।

    खबरें और भी

    टी20 सीरीज खेलेगा भारत

    विश्व कप से पहले भारत की आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम विश्‍व की तैयारियों को अंतिम रूप देगी। टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा।

    न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज

    • पहला टी20: 21 जनवरी
    • दूसरा टी20: 23 जनवरी
    • तीसरा टी20: 25 जनवरी
    • चौथा टी20: 28 जनवरी
    • पांचवां टी20: 31 जनवरी

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: 'म्हारे छोरे छोरियों से कम हैं के...' वर्ल्ड कप के प्रोमो ने मचाया गदर; देखें VIDEO

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 को लेकर बांग्‍लादेशी प्‍लेयर परेशान! कप्‍तान ने शेयर की अंदर की बात