'अभी सुधार की जरूरत है', गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद खुश नहीं कप्तान शुभमन गिल; बताया कहां हो रही गलती
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के बाद शुभमन गिल ने कहा कि टीम को लगा था कि मैच ...और पढ़ें

शुभमन गिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत के बाद शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें लगा था कि टीम इंडिया मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी। उन्होंने गेंदबाजों को लेकर भी बात की है। गिल का मानना है कि बॉलर्स को लगातार अपनी लाइन और लेंथ को लेकर निरंतरता लानी होगी। उन्होंने युवा गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है, जिनकी वजह से टीम इंडिया ने कीवियों को मुकाबले में 134 रनों पर समेट दिया।
वेलिंग्टन में खेले गए दूसरा वनडे मैच बारिश से प्रभावित रहा, जिसकी वजह से मैच को पहले 47 ओवर का कर दिया गया था। हालांकि, ब्लैक कैप्स मात्र 134 रनों पर सिमट गए। भारत दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरा, तो 26 ओवर का ही खेल हो सका और टीम इंडिया ने मैच को डीएलएस नियम के तहत चार रनों से अपने नाम कर लिया। इसके बाद भारतीय कप्तान गिल ने जमकर तारीफ की है।
शुभमन गिल ने की जमकर तारीफ
गिल ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा, "ये मैच आसान नहीं था लेकिन हमें भरोसा था कि हम जीत जाएंगे। मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छी बॉलिंग की और उन्हें 130-140 के आसपास रोकना अच्छा था। एक समय पर हमें लगा था कि ये आसान टारगेट हो सकता है लेकिन हम लगातार विकेट गंवाते रहे। हम आखिर में जीत गए।"
उन्होंने गुरनूर बराड़ की भी जमकर तारीफ की। गिल ने कहा, "गुरनूर ने पिछले मैच में भी बहुत अच्छी बॉलिंग की। उम्मीद है कि वो जैसे-जैसे आगे खेलेगा और उसे अनुभव हासिल होगा, वो अपनी लाइन और लेंथ में निरंतरता लेकर आएगा। उसके पास पेस और बाउंस है। बसे उसे खेल में निरंतरता लानी होगी। आज हमने देखा है कि अगर वो इसी तरह की बॉलिंग करता है, तो गेंदबाजी में अलग क्वालिटी लाता है।"
गिल ने युवा गेंदबादों को दिया संदेश
गिल ने युवा गेंदबाजों को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, "हमारे सभी गेंदबाजों के पास क्वालिटी है। सबकुछ दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बारे में है। इंटरनेशनल क्रिकेट में दबाव में प्रदर्शन करने और अनुभव हासिल करने के बारे में है। हमारे लिए बस यही एक प्वाइंट है।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।