'अल्कारेज का ड्रॉप शॉट मुझे शॉर्ट-आर्म जैब जैसा लगता है', शुभमन गिल ने की टेनिस और क्रिकेट की दिलचस्प तुलना
भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि उन्हें टेनिस स्टार कार्लोस अलकराज के खेल में अपनी बल्लेबाजी की झलक दिखाई देती है।
-1783776047020_m.webp)
रोजर फेडरर के साथ शुभमन गिल
HighLights
विंबलडन का सेमीफाइनल देखने पहुंचे गिल
टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की तारीफ की
कार्लोस अलकराज के शॉट से प्रभावित हुए
लंदन, पीटीआई। भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि उन्हें टेनिस स्टार कार्लोस अलकराज के खेल में अपनी बल्लेबाजी की झलक दिखाई देती है और उन्होंने स्पेनिश खिलाड़ी के ‘ड्रॉप शॉट’ की तुलना अपने खास ‘शॉर्ट-आर्म’ शॉट से की।
शुक्रवार को विंबलडन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले देखने पहुंचे गिल ने महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की भी प्रशंसा की। उन्होंने खेल के उन दिग्गजों के नाम बताए जिन्हें वह अपने ‘ड्रीम डिनर’ में आमंत्रित करना चाहेंगे।
आधुनिक टेनिस में अलकराज का ड्रॉप शॉट सबसे प्रभावी रणनीतिक हथियारों में से एक माना जाता है, जबकि गिल शार्ट-पिच गेंदों पर अक्सर ‘शार्ट-आर्म’ (पूरी बाजू के बजाय कोहनी को थोड़ा मोड़कर खेलना) शॉट खेलते हैं।
Punjab’s pride, the Prince of Cricket at the Mecca of Tennis, enjoying the Wimbledon vibes. 🇮🇳🎾🏏@ShubmanGill || @Wimbledon #ShubmanGill pic.twitter.com/IHCzLlK6Wt
— Punjab Cricket Association (@pcacricket) July 11, 2026
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 14 जुलाई
- दूसरा वनडे: 16 जुलाई
- तीसरा वनडे: 19 जुलाई
यह भी पढ़ें- विंबलडन में शुभमन गिल का जलवा; सचिन, विराट और रोहित के बाद इस खास 'एलीट क्लब' में मारी एंट्री
