विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'RR मेरे बिना तैयार थी', राजस्थान को संजू सैमसन ने क्यों छोड़ने का किया फैसला? बताया हैरान करने वाला कारण

Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:09 PM (IST)

संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने और चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि आरआर उनके बिना खेलने को तैयार थी और धोनी-गायकवाड़ से अच्छे संबंधों के कारण सीएसके चुनी।

संजू सैमसन

संजू सैमसन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से अलग होने का फैसला किया था। अब संजू ने अलग होने को लेकर बात की है। उनका कहना है कि राजस्थान उनके बिना खेलने के लिए तैयार थी और इस वजह से फ्रेंचाइजी को छोड़ने का फैसला किया। संजू ने ये भी माना कि एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अच्छे रिश्ते होने की वजह से उन्होंने सीएसके का रुख किया।

राजस्थान में संजू ने एक दशक से अधिक समय बिताया और उसके बाद आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड के जरिए चेन्नई में शामिल हुए। सैमसन ने राजस्थान की 5 सीजन में कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने 2022 में टीम को फाइनल में पहुंचाया था। संजू का कहना है कि आईपीएल 2025 के दौरान उन्हें लगा कि फ्रेंचाइजी और उनके रास्ते अब अलग हैं।

संजू सैमसन ने बताया राजस्थान छोड़ने का कारण

जियोस्टार पर बात करते हुए सैमसन ने कहा, "आरआर को छोड़ना मेरे लिए बहुत बड़ा फैसला था। जब आप कुछ समय तक किसी टीम में खेल लेते हैं, तो आपको लगता है कि ये आपकी टीम है और कोई हटा नहीं सकता है। मुझे ये भी पता था कि एक जगह सभी के लिए सीमित समय होता है। आप अपना काम करते हैं आप बाहर चले जाते हैं।"

सैमसन को आईपीएल 2025 के बाद लगा कि उन्हें राजस्थान से अलग हो जाना चाहिए। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद एक समय आया, जब मुझे लगा कि फ्रेंचाइजी से मुझे अलग हो जाना चाहिए। मैंने खुद से कहा कि लड़के तैयार हैं और आरआर संजू सैमसन के बिना खेलने के लिए तैयार है। इसके बाद मैंने जाने का फैसला कर लिया।"

मेरे पास उस समय दो या तीन ऑप्शन थे: संजू सैमसन

संजू ने जब आईपीएल 2025 के बाद राजस्थान को छोड़ने का फैसला किया, तो उनके पास दो या तीन ऑप्शन थे। हालांकि, धोनी और गायकवाड़ के साथ अच्छे रिश्ते होने की वजह से उन्होंने चेन्नई में जाने का फैसला किया। संजू ने कहा, "उस समय मेरे पास दो या तीन ऑप्शन था। हालांकि, सच कहूं तो सीएसके, माही भाई का असर और वहां मेरे दोस्त खासकर ऋतुराज से मेरा अच्छा कनेक्शन था। अगर मैं वहां जाता हूं, तो मेरे लिए बहुत अच्छा होगा।"

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? 'हिटमैन' का वर्ल्ड कप खेलने का सपना रह जाएगा अधूरा

यह भी पढ़ें- 1000 छक्‍के... किरोन पोलार्ड का T20 क्रिकेट में 'हवाई कारनामा'; खतरे में पड़ा क्रिस गेल का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड