विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह उसके बस का नहीं', वैभव सूर्यवंशी के फेल होने पर रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:38 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला, लेकिन वह सिर्फ चार रन बना सके। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में हुए फेली

वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में हुए फेली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी का इंतजार न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में खत्म हो गया था। ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली थी। हालांकि, वह सिर्फ चार रन ही बना पाए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया है।

वैभव वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में बेंच पर ही थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी वह बेंच पर ही बैठे थे। उनको बाहर रखने को लेकर टीम मैनेजमेंट को लगातार आलोचना झेलनी पड़ती है।

अश्विन ने कही बड़ी बात

वैभव को दूसरे टी20 मैच में मौका मिला। हालांकि, वह ओपनिंग करने नहीं आए। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली और वैभव नंबर-3 पर खेलने उतरे। वैभव सिर्फ चार रन ही बना सके और निराश होकर पवेलियन लौट गए। कमेंट्री पैनल का हिस्सा अश्विन मैच के बाद ब्रॉडकास्टर चैनल के शो 'हिट एंड मिस' में अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने वैभव को मिस बताया और कहा, "मेरे लिए यह मिस है। उन जैसे युवा क्रिकेटर के लिए मिस काफी जल्दी है, हालांकि मेरे पास दो ही विकल्प हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वैभव आज उस स्थिति में नहीं थे जिसमें वह खेलते हैं। वह लगातार मारने की कोशिश कर रहे थे। आठ गेंदों तक उन्होंने यही किया।"

सीनियर को करनी चाहिए बात

अश्विन ने कहा कि किसी सीनियर बल्लेबाज को वैभव से बात करना चाहिए और उन्हें शांत करना चाहिए क्योंकि वह अपनी पोजीशन पर नहीं खेल रहे थे। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं लग रहा था कि वह गेंद को टाइम नहीं कर रहे हैं। यही वह समय है जब किसी सीनियर बल्लेबाज को उनसे बात करने की जरूरत है जो उन्हें शांत करा सके और उनसे कहे कि खड़े रहो और शरीर के पास से खेलने की कोशिश करो। मुझे लगता है कि वह आज अपनी जगह पर नहीं खेल रहे थे। छठे ओवर में आकर बल्लेबाजी करना वैभव के बस की बात नहीं है।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड को पटक टीम इंडिया ने जमाया 'दोहरा शतक', इस मुकाम पर पहुंचने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के दो गेंदबाज हुए बाहर, एक तीसरे T20I से रहेगा गायब तो दूसरा पूरी सीरीज में नहीं आएगा नजर; जानिए ताजा अपडेट