विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs PAK: 55 रन पर ढेर होने के बाद बौखलाए पाकिस्तानी कोच! हार के बाद दिए बयान से सभी को किया हैरान

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:04 PM (IST)

भारतीय टीम के खिलाफ विमंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्‍तान टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 55 रन ही बना सकी।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के खिलाफ विमंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्‍तान टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 55 रन ही बना सकी। 56 रन के टारगेट को हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम ने 9वें ओवर में चेज कर लिया और 7 विकेट से यह मुकाबला जीता। शर्मनाक हार के बाद पाकिस्‍तान महिला टीम के कोच ने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया।

वहाब रियाज ने कहा, "पाकिस्तान इस एशिया कप की सबसे बेहतरीन टीम है।" रियाज ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अजीब बात कही। उन्होंने पाकिस्तान के बुरी तरह हारने के बावजूद उनके विमेंस एशिया कप जीतने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हालात उनकी टीम के पक्ष में थे और जोर देकर कहा कि खिलाड़ी भारत के खिलाफ अपने खराब प्रदर्शन को जल्द ही भुला सकते हैं।

 

 

रियाज ने पत्रकारों से कहा, "मुझे अब भी लगता है कि इस एशिया कप में पाकिस्तान ही ट्रॉफी जीतने के लिए सबसे अच्छी टीम है। यहां के हालात हमारे बहुत अनुकूल हैं।" रियाज ने कहा, "हम वापस जाकर इस बात पर चर्चा करेंगे कि भारत के खिलाफ हमसे क्या गलतियां हुईं। हम कोशिश करेंगे कि वैसी गलतियां दोबारा न हों।"

रियाज से इस साल की शुरुआत में हुए T20 वर्ल्ड कप के बाद टीम में 7 बदलाव करने के फैसले पर पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर की आलोचना के बारे में भी पूछा गया। पाकिस्तान के कोच ने इन बड़े बदलावों का बचाव करते हुए कहा कि जिन अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया, वे उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं दे पा रहे थे।

रियाज ने कहा, "हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए हैं। जो खिलाड़ी पहले खेल रही थीं, उन्होंने कई वर्ल्ड कप और एशिया कप खेले हैं, लेकिन हमें उनसे अच्छे नतीजे नहीं मिल रहे थे।" उन्होंने कहा, "अब नए चेहरों को आजमाने और आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए टीम तैयार करने के मकसद से नई खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का समय आ गया था।"

पाकिस्तान का अगला और आखिरी ग्रुप मैच हांगकांग के खिलाफ है। अगर उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है, तो वे एक और हार बर्दाश्त नहीं कर सकते। उनके दो मैचों में दो पॉइंट हैं और वे ग्रुप में थाईलैंड के बराबर हैं। वहीं, भारत ने अपने तीनों ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल (लास्ट फोर) में अपनी जगह पक्की कर ली है।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बावजूद शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, बल्ले से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: भारतीय स्पिनर्स के आगे पस्त हुई पाकिस्तान टीम, हरमनप्रीत कौर ने एक दांव से पलट दिया मैच