Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'युवराज सिंह ने मुझे कुर्सी पर खड़ा कर दिया', मोहम्मद शमी ने सुनाया ड्रेसिंग रूम का दिलचस्प किस्सा; टीम इंडिया में एंट्री को किया याद

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:38 AM (IST)

    मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम में अपने शुरुआती दिनों को याद किया है, जिसमें युवराज सिंह के साथ ड्रेसिंग रूम का एक मजेदार किस्सा साझा किया। ...और पढ़ें

    मोहम्मद शमी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

    मोहम्मद शमी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने अपने पुराने दिन याद किए हैं। शमी ने टीम इंडिया में पहली बार हुई एंट्री को याद किया है और बताया कि जब उन्होंने अपने स्टार खिलाड़ियों को देखा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने खासतौर पर युवराज सिंह का एक किस्सा शेयर किया है।

    शमी ने कहा कि जब वह टीम इंडिया में गए तो हैरान हो गए थे क्योंकि वह उन खिलाड़ियों के साथ थे जिनके साथ खेलने का वह सपना देखते थे। शमी ने साल 2013 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इसी साल उन्होंने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    युवराज ने कर दिया कुर्सी पर खड़ा

    शमी ने बताया कि जब वह पहली बार टीम इंडिया में पहुंचे तो उनका अनुभव काफी अलग था। शमी ने अपनी पहली टीम मीटिंग को याद करते हुए कहा कि युवराज सिंह ने उन्हें कुर्सी पर खड़ा होने को कह दिया था।

    शमी ने कहा, "पहली बार जब मैं टीम इंडिया के साथ जुड़ा तो मुझे नहीं पता था कि चीजें कैसी हैं। मैच से पहले टीम मीटिंग थी। जब मैंने दरवाजा खोला और देखा तो ऐसा कोई नाम नहीं था जो मेरे सपने में नहीं आया हो। मैं चुपचाप बैठा रहा। युवराज सिंह ने मुझे कुर्सी पर खड़ा होने को कह दिया। आप उन्हें क्या कह सकते हैं? इसलिए मैं खड़ा हो गया। उन्होंने मुझे स्पीच देने को कहा। इतने बड़े नाम देखने के बाद मैं सब कुछ भूल गया था। मैंने अपना नाम बताया, मैं कहां से हूं ये बताया। मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं कह सका।"

    खबरें और भी

    धवन सबसे मजाकिया

    शमी से जब पूछा गया कि टीम में सबसे मजाकिया इंसान कौन था तो उन्होंने पूर्व ओपनर शिखर धवन का नाम लिया। उन्होंने कहा, "शिखर काफी फनी था। वह अलग ही चीजें करता था। मान लीजिए की हम मैच हार गए। हर कोई आएगा और चेजिंग रूम में बैठ जाएगा। शिखर कुछ अलग करना चाहता था। वह आएगा और जोर से हंस देगा। अगर मैं पूछूंगा कि क्यों हंस रहा है तो कहेगा क्योंकि हम मैच हार गए। वो इसी तरह की हरकतें करता था। कभी भी टेबल पर खड़े होकर पंजाबी गानों पर डांस करने लगेगा। ये चीजें ड्रेसिंग रूम में माहौल बनाती हैं। हम भी इसका लुत्फ उठाते थे क्योंकि जीत और हार होती रहती हैं।"

    यह भी पढ़ें- 'साउथ अफ्रीका में गेंदबाजी करना आसान नहीं', भारतीय टीम 2027 वर्ल्‍ड कप के लिए Mohammed Shami को करे शामिल!

    यह भी पढ़ें- 'भुवी-शमी को शामिल करो', वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड को लेकर अगरकर-गंभीर को पूर्व दिग्गज ने दिया सीधा संदेश