DC vs RCB: 'मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा', आरसीबी से हार के बाद अक्षर पटेल ने रोया अपना दुखड़ा
दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अपने घर में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार आरसीबी ने उसे न भूलने वाली हार सौंपी है जिससे कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश ...और पढ़ें
-1777311062399_m.webp)
अक्षर पटेल हुए निराश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके ही घर में छह विकेट से हरा दिया। मैच में दिल्ली की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक समय तो उसका 50 रनों के स्कोर तक जाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन वह 75 रन बनाने में सफल रही।
इस हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश और हताश दिखे। अक्षर ने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि आज के मैच में क्या हुआ? उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की भी तारीफ की है।
हमेशा रहना होगा तैयार
आरसीबी ने दिल्ली द्वारा रखे गए 76 रनों के टारगेट को 6.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के बाद अक्षर पटेल ने अपना दुखड़ा रोया है। उन्होंने कहा, "
मैं अभी भी समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या हुआ है। इसलिए कहा जाता है कि क्रिकेट में आपको हमेशा तैयार रहना चाहिए। अगर-मगर हमेशा रहेंगे जैसे अगर गुजरात के खिलाफ वो एक रन ले लिया होता तो लय अलग होती। ये चीजें होती रहती हैं।"
उन्होंने कहा, " लेकिन हर दिन आपको तैयार रहना होता है और वो करते रहना होता है जो आप कर रहे हैं। आप एक भी दिन हल्के में नहीं ले सकते। क्या हो चुका है इसके बारे में सोचने के बजाए आगे जो है उसके बारे में सोचना चाहिए। आप चाहे नेगेटिव रहो या पॉजिटिव आपको खेलना ही है।"
खबरें और भी
दिन था बुरा
अक्षर ने माना कि उनकी टीम का आज का दिन बुरा था, लेकिन उन्होंने साथ ही आरसीबी के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, "आज हमारा दिन खराब था। हमें पॉजिटिव रहने की जरूरत है और वो करना है जो हम करते आ रहे हैं। भुवनेश्वर और हेजलवुड ने जो गेंदबाजी की उससे मैं हैरान नहीं हूं। वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। अगर शुरुआती एक-दो ओवरों में हमारे ओपनर या नंबर-3 का बल्लेबाज रन कर देते तो ये अलग मैच हो सकता था।"